Thursday 7 February 2019

दुमका 07 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0124
उप विकास आयुक्त, दुमका वरूण रंजन की अध्यक्षता में आगामी चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधायें अवश्य हो मतदान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूरी कर ली जाय।   मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की जाय ताकि मतदान करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
उन्होंने कहा कि सभी कोषांग के लिए आवश्यक कर्मियांे की सूची बना लें। मतदान केन्द्र में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ साथ पुलिस की ट्रेनिंग के तिथि की सूची बना लें। प्रशिक्षण देने वाले लोगों की भी सूची तैयार कर ली जाय। वोलेन्टियर, कन्ट्रोल रूम तथा अन्य स्थलों पर प्रतिनियुक्त होने वाले कर्मियों की सूची बना ली जाय। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से बातचीत कर आवश्यकता अनुसार गाड़ियों की सूची भेज दी जाय। मतदान केन्द्र तक के पहुंचपथ की स्थिति का जायजा लेने का निदेश उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिया। बैठक में इस दौरान क्लस्टर प्वाइंट एवं रूट चार्ट पर भी चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि 11 फरवरी 2019 को ‘‘चलो अपने मतदान केन्द्र’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी की टैगिंग की जायेगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आई.ए.एस. शशि प्रकाश के साथ जिला प्रशासन के वरीय अधिकार उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment