Sunday 17 February 2019

दुमका 17 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0174

राजकीय जनजातीय हिजला मेला खेलकूद कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा 12 तथा 14 वर्ष के बालिकाओं के लिए कई खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए। 12 वर्ष से कम उम्र के बालिका के लिए हुए 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तीनू सिंह, तिरंगी हेम्ब्रम तथा आषा मेरी मराण्डी ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। 14 वर्ष से कम उम्र के बालिका के लिए आयोजित 100 मीटर की दौड़ में अंजनी किस्कू, अस्मत खतून तथा मीनू सिंह ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। 14 वर्ष बालिका के लिए आयोजित गोली चम्मच दौड़ में दुलाड़ मराण्डी, सोनम सोरेन तथा क्रिस्टीना मुर्मू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। 14 वर्ष बालिका के लिए आयोजित सूई धागा दौड़ में एली मुर्मू, नितिषा मुर्मू तथा क्रिषटीना मुर्मू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। 14 वर्ष से कम उम्र के बालिका के लिए आयोजित जलेबी दौड़ में मीनू सिंह, क्रिषटीना मुर्मू तथा नितिषा मुर्मू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। वहीं 14 वर्ष उम्र के बालिका के लिए आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में नौमि टुडू, तिरंगी हेम्ब्रम तथा अंजनी किस्कू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
महिला वर्ग के लिए आयोजित मटका (घड़ा) फोड़ प्रतियोगिता मेें संजु सोरेन, पान मुनी हांसदा तथा दुलाड़ बास्की ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। महिला वर्ग के लिए आयोजित म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में संतोषिला, कहा कनकलता बास्की तथा प्रेमलता हेम्ब्रम पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-सचिव राजकीय जनजातीय हिजला मेला समिति राकेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद और प्रषस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर जिला खेलकूद के उमाशंकर चौबे, वालीबॉल संयोजक गोविंद प्रसाद, एथलेटिक्स संयोजक वरुण कुमार, खो खो संयोजक शैलेन्द्र सिंहा, कबड्डी संयोजक रंजन कुमार पांडेय, मदन कुमार, पुरस्कार वितरण संयोजक विद्यापति झा, आकर्षक खेल संयोजक अरविंद कुमार, भारोत्तोलन संयोजक जयराम शर्मा, कुश्ती संयोजक मुकेश कुमार तथा तीरंदाजी संयोजक मोहन कुमार साहू के साथ साथ आयोजन से जुड़े बिमल भूषण गुहा, वैद्यनाथ टुडू, कुणाल दास राहुल, मोहम्मद हैदर हुसैन, वंदना श्रीवास्तव, निमाय कांत झा, दीपक झा, वंशीधर पंडित, रंजीत कुमार, स्मिता आनंद, प्रशांत कुमार, शमशेर अंसारी, कुलदीप सिंह, विकास कुमार सिंह, इंद्रजीत गुप्ता, सूरज कुमार, सुशील हेंब्रम, राजेश हेंब्रम, देवीधन टूडू, मोहम्मद नईम अंसारी, सीताराम पूजहर, मुकीम अंसारी, दुलर हाँसदा, आशीष रंजन भारती, शुभेंदु सरकार, एनके मरांडी, सुमन कुमार, मोहम्मद फरीद खान, अमित कुमार पाठक, संतोष कुमार गोस्वामी, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार झा, संजय कुमार यादव, अंकित पांडे तथा दिनेश प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment