Wednesday 20 February 2019

दुमका 20 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0184

पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तहत दुमका प्रखण्ड के सिद्धो-कान्हो शोर्य स्मारक पार्क लखीकुण्डी में स्वीमिंग पूल निर्माण कार्य का षिलान्यास सामज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने कहा कि दुमका बहुत छोटा सा शहर है। इस छोटे शहर में बड़े महानगरों जैसा अहसास लोगों को देने का प्रयास किया जा रह है। दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार एवं उनकी पूरी टीम की जितनी भी प्रषंसा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दुमका पर्यटन का एक बड़ा केन्द्र होगा। वाटर पार्क के नाम पर इसे और भी विकसित किया जा रहा है। बहुत जल्द वाटर पार्क में स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य किया जायेगा। साथ ही साथ श्रृष्टी पार्क को एडवेंचर पार्क के रुप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। यह एडवेंचर पार्क झारखंड के लिए बिल्कुल नया होगा। दुमका को दमकता दुमका बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। दुमका बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से दुमका को एक नयी पहचान मिलेगी। साथ ही रोजगार के नये अवसर भी युवाओं को मिलेंगे। 
इस अवसर पर उपायुक्त दुमका मुकेष कुमार ने कहा कि शृष्टी पार्क को ऐडवेंचर पार्क के रुप में विकसित किया जायेगा। यह पार्क पहाड़ी क्षेत्र और काफी ऊँचाई पर होने के कारण इसे बेहतर बनया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस एडवेंचर पार्क का निर्माण झारखंड और बिहार के लिए बिल्कुल नया होगा। उन्होंने कहा कि निविदा की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, बहुत जल्द लोग कई नये चीजों का लाभ ले सकेंगे।

इस अवर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, निदेषक एनईपी विनय कुमार सिंकु, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास के साथ-साथ जिले के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment