Tuesday 12 February 2019

दुमका 12 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0150


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा आम चुनाव 2019 के सफल संचालन एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों के ससमय सुचारु रुप से संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार के निदेष पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है।
कार्मिक कोषांग/एसएमएस मॉनिटरिंग कोषांग/कम्युनिकेशन प्लान कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में विनय कुमार सिंकु, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में रवि रंजन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दुमका, मारिया  गोती तिर्कि, जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका, सुधीर कुमार सिंह अग्र परियोजना पदाधिकारी काठीजोरिया दुमका तथा अंचल निरीक्षक जरमुंडी रहेंगे।
ई.भी.एम. कोषांग वरीय पदाधिकारी के रूप में वरुण रंजन उप विकास आयुक्त दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में दिलेश्वर महतो निदेशक -सह- वरीय पदाधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका, एस.पी. सिंह सहायक निबंधक सहयोग समिति दुमका, कौशिक कुमार सिंह परियोजना पदाधिकारी दुमका तथा अनिल टुडू जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी दुमका रहेंगे।
वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में वरुण रंजन उप विकास आयुक्त दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में विद्या भूषण कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका, दिवेश कुमार परियोजना निदेशक आत्मा दुमका, जिला खनन पदाधिकारी दुमका, बुद्धिनाथ चैधरी एमभीआई, दुमका, चंद्रशेखर पाण्डेय, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए दुमका रहेंगे।
आदर्श आचार संहिता कोषांग/विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में संतोष चैधरी कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका, पुलिस उपाधीक्षक 1 दुमका एवं पुलिस निरीक्षक दुमका रहेंगे।
लेखा जांच कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में अर्जुन बख्सी सहायक आयुक्त वाणिज्यकर विभाग दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में पंकज नारायण कोषागार पदाधिकारी दुमका, आशुतोष कुमार वाणिज्य कर पदाधिकारी दुमका एवं पवन पाण्डेय लेखा पदाधिकारी डीआरडीए दुमका रहेंगे।
प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में इंदु गुप्ता अपर समाहर्ता दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में शिवमंगल तिवारी कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद दुमका, रवि रंजन जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दुमका, मारिया गोती तिर्की जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका एवं सुधीर कुमार सिंह अग्र परियोजना पदाधिकारी काठीजोरिया दुमका रहेंगे। 
प्रपत्र/सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में इंदु गुप्ता अपर समाहर्ता दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में दिलेश्वर महतो निदेशक डीआरडीए दुमका, श्वेता भारती जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दुमका एवं रमेश प्रसाद गुप्ता महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दुमका रहेंगे।
माननीय प्रेक्षक कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में संजय पीएम कुजुर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में पूनम कुमारी जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका, मनोज कुमार अम्बष्ट शिक्षा परियोजना दुमका एवं राकेश रंजन डीपीओ युआईडी दुमका रहेंगे। 
मतपत्र एवं डाक मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रभारी पदाधिकारी बंदोबस्त कार्यालय दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में अरुण कुमार द्विवेदी जिला योजना पदाधिकारी दुमका, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी दुमका एवं संतोष कुमार चैधरी कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका रहेंगे।
मीडिया कोषांग/कम्युनिकेशन  कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में शालिनी वर्मा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में जिला मत्स्य पदाधिकारी दुमका रहेंगे। 
निर्वाची पदाधिकारी कोषांग/कंप्यूटराइजेशन कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम दुमका तथा संजय पीएम कुजूर भूमि सुधार उप समाहर्ता दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में सुदेश कुमार प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा दुमका एवं पंकज नारायण कोषागार पदाधिकारी दुमका रहेंगे।
स्वीप कार्यक्रम कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में शशि प्रकाश सिंह सहायक उप समाहर्ता (परीक्ष्यमान), सत्यिकी गांगुली एडीएफ डीआरडीए दुमका एवं सुंदर राम एडीएफ डीआरडीए दुमका रहेंगे।
हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व0 नियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में जिला गव्य विकास पदाधिकारी दुमका एवं अमरदीप हसदा ईडीएम दुमका रहेंगे।
मतदाता सूची विखण्डीकरण कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में विनय कुमार सिंकु निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में संतोष कुमार चैधरी कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका एवं प्रितीलता मुर्मू कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका अनुमंडल रहेंगे। 
लॉजिस्टिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में वरुण रंजन उप विकास आयुक्त दुमका के साथ प्रभारी पदाधिकारी के रूप में सुदेश कुमार नजारत उप समाहर्ता दुमका एवं राजीव मिश्रा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत दुमका रहेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार ने सभी कोषांगों को अन्य कोषांगों से भी समन्वय स्थापित करते हुए काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी को यह निर्देश दिया है कि प्रतिदिन अपने कोषांग के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा समय-समय पर हमें कोषांग के प्रगति प्रतिवेदन से अवगत कराएंगे। प्रत्येक कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र/दिशा निर्देशों की प्रतियां तथा मांग के अनुसार आवश्यक सभी संसाधन संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को अपराहन 4ः00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त दुमका की अध्यक्षता में कोषांग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिसमें सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment