Sunday 24 February 2019

दुमका 24 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0208

इंडोर स्टेडियम दुमका में ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना‘‘ के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस सीधा प्रसारण कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन माननीय मंत्री समाज कल्याण डाॅ लुईस मरांडी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि आज का दिन हमारे अन्न दाताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से ही पूरे देश मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार किसानों के आय को दोगुना करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारे किसान भाइयों को अब कर्ज लेने के लिए कहीं भटकना न पड़े इस दिशा में भी कार्य किया गया है । सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उसका लाभ ले। आप जब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं लेंगे तब तक सही मायने में योजनाएं सफल नहीं होंगी। जागरूक बनें तथा योजनाओं का लाभ अवश्य लें। जानकारी के आभाव में कई बार जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सभी समस्याओं का समाधान है। जागरूक बनें तथा लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ने किसानों के हित मे कई कार्य किये हैं। सॉयल हेल्थ कार्ड के माध्यम से लोगों में जागरूकता आयी है। सभी किसान अपने मिट्टी के अनुरूप खेती कर रहे हैं जिससे उन्हें काफी लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा किसानों के बीच पंप सेट एवं अन्य कृषि उपकरण का भी वितरण किया जा रहा है। किसानों के लिए केसीसी का भी प्रावधान है जिसका लाभ आप सभी अवश्य लें। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक फसल पर निर्भर न रहें। मौसम आधारित खेती करें। मछली की खेती भी एक बेहतर आय का स्रोत है। आप सभी मत्स्य पालन का भी कार्य करें। बहुत कम मेहनत में मत्स्य पालन के माध्यम से आप अच्छी रकम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि जैविक खेती करें। आज पूरे देश मे इसकी मांग है। जैविक सब्जियों की कीमत बाजार में अधिक होती है। आप सभी जैविक खेती कर भी अपने आय को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेती में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करें। राज्य सरकार ने कृषि के विभिन्न तकनीक को सीखने के लिए यहां के लोगों को इजराइल भेजने का कार्य किया है ताकि कृषि के उन्नत तकनीक को सीखकर उसका उपयोग करें तथा अपने आय को बढ़ा सकें।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन किसानों के जीवन मे बदलाव लाने, उनके आय को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। किसानों को अधिक से अधिक योजनओं का लाभ मिले। वे अत्याधुनिक तकनीक से खेती करें और फल,फूल, सब्जी की खेती पूरे वर्ष करें अपनी उत्पादकता बढ़ाये इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां के किसानों के खेतों में पानी का ठहराव लंबे समय तक नही हो सकता लेकिन फिर भी यहां के किसान सब्जी,फूल,फल आदि का उत्पादन करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने उत्पादन में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करने की जरूरत है। अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर हम कम लागत में अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। थोड़ी और मेहनत हम सभी को करने की जरूरत है। एक साझे प्रयास से निश्चित हीे हम माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा कर सकेंगे। किसानों की आय को दोगुना करने के सपनो को पूरा कर सकेंगे। जागरूक बने सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि केसीसी के माध्यम से आपको एक सहयता राशि बैंक के माध्यम से दी जाती है। इसका लाभ लें ,सक्षम बनें और उक्त राशि बैंक को वापस भी कर दें ताकि अन्य लोगों को भी लाभ दिया जा सकें। मुख्यमंत्री कृषि कल्याण योजना चलाई जा रही और आज से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की भी शुरुआत हो चुकी है । ये सारी योजनाए आपके लिए हैं आप अवश्य इनका लाभ लें। जिला प्रशासन द्वारा भी किसानों के आय वृद्धि के लिए कई योजनाए चलायी जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा ‘‘जल है जहान है 2.0‘‘ की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत पूरे जिले में कुल 2500 सिचाई कूप का निर्माण किया जाना है। प्रथम चरण में 1100 सिचाई कूप के निर्माण कार्य जारी है। दूसरे चरण में 1400 सिचाई कूप के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कई जगह निर्माण में परेशानियां आयी है लेकिन उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह 2500 सिचाई कूप दुमका जिला के लिए ऐतिहासिक उपलब्द्धि होगी। किसानों की पानी से संबंधित समस्याएँ दूर होंगी। उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिला के भीतर सरूवादिह गाँव मे किसानों के द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के साथ खेती की जारी है। पॉली हाउस ,स्प्रिंकलर एवं और भी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से साझा खेती करते हुए किसान अपनी आय को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एक साझे प्रयास से हम माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के सपनो को पूरा करने में सफल होंगे किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक होगी।     
इस अवसर पर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चयनित किसान निर्मल हेम्ब्रम पंचायत खाटंगी, प्रखंड जामा, कालेष्वर सिंह पंचायत लगला, प्रखंड जामा, आषु मंडल पंचायत पलासी, प्रखंड जामा, अरुण चन्द्र दास पंचायत खरौनी बाजार, प्रखंड गोपीकान्दर, कालीदास हेम्ब्रम पंचायत खरौनी बाजार प्रखंड गोपीकान्दर को प्रथम किस्त की राषि दी गयी। इस अवसर पर कामदेव यादव ग्राम सरमारा प्रखंड जरमंुडी, ब्रजून सोरेन ग्राम सरमारा, प्रखंड जरमंुडी, संतोष कुमार यादव ग्राम सरमारा प्रखंड जरमुंडी को स्वायल हेल्थ कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यालय भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा निरोज मिर्धा पंचायत सांपचला, प्रखंड मसलिया, रुमनाथ कर्मकार पंचायत सांपचला, प्रखंड मसलिया, साहेब राम मराण्डी पंचायत पथरिया, प्रखंड मसलिया के बीच पम्प सेट वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, के साथ जिला प्रषासन के वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।











No comments:

Post a Comment