Thursday 7 February 2019

दुमका 07 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0122

सूचना भवन सभागार में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्वस 2019 के लिये गठित स्मारिका समिति के सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में अलग-अलग विषयों पर अबतक उपलब्ध आलेखों गुणवत्ता पर विचार-विमर्ष किया गया। कुछ आलेखों में गुणवत्ता का अभाव देखा गया। स्मारिका समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हर हाल में आलेखों की गुणवत्ता बनी रहें। लेखकों से पुनः अनुरोध किया गया कि आलेखों की शब्द सीमा एक हजार से अधिक न हो।
बैठक में उप निदेषक जनसम्पर्क-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शालिनी वर्मा, डाॅ चतुर्भुज नारायण मिश्र, अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, छाया गुहा, राय सच्चिदानन्द, अमरेन्द्र सुमन, विद्यापति झा, मनोज कुमार घोष, डाॅ सपन पत्रलेख और शैलेन्द्र सिन्हा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment