Saturday 9 February 2019

दुमका 09 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0134
30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 4 से 10 फरवरी 2019 तक किया जाना है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न चैक चैराहों पर यातायात के नियम एवं और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी जा रही है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेंट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी 2019 को सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत प्रातः 7 बजे डीसी चैक से सड़क सुरक्षा क्राॅस कंट्री दौड़ किया जायेगा। इस क्राॅस कंट्री दौड़ में जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment