Sunday 26 January 2020

दिनांक 3 जनवरी 2029
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-004



उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा लोगों की समस्या का निष्पादन करना हमारी प्राथमिकता...

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उपायुक्त राजेश्वरी बी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। कई लोगों के शिक़ायत पर उन्होंने कहा कि विभाग की टीम पहुँचकर जांच करेगी एवं समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जनता दरबार के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी जानकारी दें ताकि उनकी भी समस्याओं को दूर किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता दरबार का आयोजन समय समय पर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को जानकर उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाए, ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुँचना पड़े। प्रखंड में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मिलें उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें ताकि लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

No comments:

Post a Comment