Monday 27 January 2020

दिनांक-17 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-049

आयोजित जनता दरबार में दिव्यांग हराधन मंडल को मिला ट्राई साईकल

ट्राई साईकल मिलने के उपरांत जिला प्रशासन का किया धन्यवाद

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दुमका प्रखंड के रसिकपुर निवासी दिव्यांग हराधन मंडल ने आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त राजेश्वरी बी के समक्ष ट्राई साईकल की मांग की। उपायुक्त द्वारा त्वरित कार्रवाई कर दिव्यांग हराधन मंडल को ट्राई साईकल उपलब्ध कराया गया। ट्राई साईकल मिलने के उपरांत हराधन मंडल ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद किया।
उपायुक्त ने कहा कि जो भी दिव्यांगजन ट्राई साईकल की मांग करते हैं। उन्हें ट्राई साईकल अवश्य दिया जाए। आमजनों एवं जरूरतमंदों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधिसम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उपायुक्त को जमीन,पेंशन योजना,राशन कार्ड, जैसे समस्याओं से अवगत कराया।
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। 
उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाए ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुँचना पड़े। प्रखंड में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मिलें उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें ताकि लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

No comments:

Post a Comment