Monday 27 January 2020

दिनांक- 24 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-079

उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में सरकारी खातों की संधारित राशि की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी विभागों के सरकारी खातों की संधारित राशि की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विभाग के खाता एवं उसमें जमा राशि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जितने भी खाता उपयोग में नहीं है उसकी राशि लौटा कर खाता बंद करे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 4 दिन के अंदर सभी खाता की रिव्यु करते हुए रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा कि जितने भी योजनाओं की राशि उपयोग में नहीं है उन सभी की सूची बनाकर रिपोर्ट करे। इस बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता सुनील कुमार, सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment