Monday 27 January 2020

दिनांक- 25 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-081

जिला प्रशासन दुमका (निर्वाचन शाखा )के सौजन्य से जिला खेलकूद संघ दुमका के सहयोग से 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक से पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग अलग क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में तोनाय मुर्मू तथा महिला वर्ग में सोहागनी हांसदा ने पहला स्थान प्राप्त किया।उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, प्रशिक्षु आईएएस अभिजीत सिन्हा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई।
पुरुषों के लिए यह दौड़ अंबेडकर चौक से आरंभ होकर बंदर जोड़ी के मार्ग से सृष्टि पहाड़ कुरुवा तक पुनः उसी मार्ग से वापस अंबेडकर चैक तक आयोजित थी जबकि महिलाओं के लिए यह दौड़ अंबेडकर चैक से आरंभ होकर खिजुरिया (गुरुजी आवास) पुनः उसी मार्ग से अंबेडकर चैक के पास आकर समाप्त हुई।
पुरुष वर्ग में तोनाय मुर्मू, चुड़का मरांडी, सोम मुर्मू, मुकेश हांसदा, दीपक कुमार मरांडी,किस्टू हांसदा,निर्मल मुर्मू, प्रेमलाल मुर्मू,सृजल हेंब्रम तथा सेलम हेम्ब्रम और महिला वर्ग में सोहगनी हांसदा,स्वीटी बेसरा,अनीता किस्कू, रीता हांसदा,वीनू सिंह,प्रियंका हांसदा,सवीना मरांडी,अनुराधा कुमारी,फुलमुनी कुमारी,प्रिया हेम्ब्रम क्रमशः पहले से दसवें स्थान पर रहीं। पुरूष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को अलग अलग क्रमशः 1500, 1000, 700, 500, 400 रुपये तथा छठे से दसवां स्थान प्राप्त करनेवाले धावक धाविकाओं को  300-300 रुपये के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र दिये गये।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ट एवं सम्मानित नागरिकगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment