Monday 27 January 2020

दिनांक-23 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-074


इन्डोर स्टेडियम, दुमका में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए फूल ड्रेस रिहर्सल किया गया। कुल 17 विद्यालयों व संस्थानों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन्डोर स्टेडियम दुमका में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु चयनित किया गया। एकलव्य माॅडल वि0 काठीजोरिया, द0ए0भी0 डांस एकेडमी, डॉलर डांस क्रू, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, फेमस डांस एकेडमी दुमका, आम्रपाली कला निकेतन दुमका, मीतराज क्रियेटिव कुम्हारपाड़ा, एमबिशन डांस एकेडमी दुमका, सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका , ऋषि वत्स ग्रूप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मसलिया, झारखंड कला केंद्र दुमका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रानेश्वर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिकारीपाड़ा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जरमुंडी, संगीता सिन्हा ग्रुप एवं द् हेराल्ड वि0 दुमका, के छात्र/छात्राओं ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अंतिम अभ्यास किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रीति रमेश, महेंद्र शाह, मनोज घोष, सुमिता सिंह, जीवानन्द यादव, चयनित विद्यालयों के छात्र/छात्रा एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment