Monday 27 January 2020

दिनांक-13 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-035

समापन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने भाग लिया

ऑल इंडिया बिलो 1800 फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट" में कुल 8 राज्यों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

दुमका चेस एसोसिएशन द्वारा इंडोर स्टेडियम दुमका में चार दिवसीय "ऑल इंडिया बिलो 1800 फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट" के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 
समापन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हर इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मानसिक विकास एवं शारीरिक विकास में खेल की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ।शारिरीक एवं मानसिक संतुलन बनाये रखने के लिए खेल खुद हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। आउटडोर या इंडोर किसी भी तरह के खेल से लोगों को जुड़े रहना चाहिए। खेल कूद से लोगों के व्यक्तित्व में भी निखार आता है। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर बहुत गर्वान्वित महसूस कर रहा हूँ कि दुमका जैसे छोटे शहर में विभिन्न राज्यों से खिलाड़ीयों ने आकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किए हैं। मुझे विश्वास है सभी खिलाड़ी यहां से अच्छे अनुभव लेकर जा रहे होंगे। उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में संथाल परगना और भी अव्वल होगा।
उन्होंने कहा कि हमारा राज्य खाद्य एवं खनिजों का खनिज संपदा से संपन्न राज्य है। पहले से ही खेल में भी हमारे राज्य के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। व्यवस्था की थोड़ी कमी है लेकिन इस पर कार्य किया जाएगा।यहाँ के खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था मिले तो राज्य का नाम रोशन करेंगे। कई बार बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण अच्छे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन नहीं दे पाते हैं। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में युवा वर्ग के लिए बेहतर व्यवस्था होगी। पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद में भी ध्यान दिया जाएगा। प्रयास है कि संथाल परगना की इस धरती में खेल का बेहतर माहौल बने। यहां से अच्छे-अच्छे खिलाड़ीयों ने देश के मानचित्र में अपना नाम अंकित किया है और आगे भी करेंगे। 
उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि 
यहां के लोगों के सहयोग से ही दुमका जैसे छोटे शहर में इतने बड़े टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन हो पाया है। यहां के खिलाड़ी बड़ी ही गंभीरता एवं डेडीकेशन के साथ अपने खेल को खेलते हैं। इसकी सीख हमें भी अपनी कार्य में लेनी चाहिए। वह दिन दूर नहीं है कि जब यहां के खिलाड़ी 2500 फिडे रेटिंग से चेस खेलेंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा एवं व्यवस्था दी जाए ताकि आगे चलकर यह हमारे राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें।

ऑल इंडिया बिलो 1800 फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट" में कुल 8 राज्यों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
चेस टूर्नामेंट में धनबाद के रहने वाले इशांत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन्हें 51 हजार रुपये एवं ट्राफी दी गई। दूसरे स्थान पर बोकारो के रहने वाले अंकित कुमार सिंह को 30 हजार रु एवं ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment