Monday 27 January 2020

दिनांक- 7 जनवरी 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-018

उपायुक्त ने सौंपा 10 हज़ार रुपये का चेक...

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने रानेश्वर प्रखंड के दिगल पहाड़ी के रहने वाले गंगा राम मुर्मू को 10 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के दुमका प्रवास के दौरान राज भवन दुमका में गंगा राम मुर्मू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।उन्होंने दिव्यांग गंगा राम मुर्मू को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग गंगाराम मुर्मू को ट्राई साइकिल दिया गया है।
इस अवसर पर निदेशक आईटीडीए राजेश राय सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment