Friday, 6 October 2017

दुमका 06 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 576 
दुमका के उप विकास आयुक्त शशिरंजन 20 सूत्री के सभी प्रखंडों के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण जरुरतमंदों तक पहुंचाना तथा सरकार के सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त में 20 सूत्री सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे इसके लिए आपका योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि हमारे पास समय कम है और हमें बहुत सारे कार्य करने हैं और आपके सहयोग के बिना कार्य करना असंभव है। उन्होंने कहा कि एसईसीसी 2011 के द्वारा लाभुकों का चयन किया गया है। हमें वैसे लोगों को प्राथमिकता देनी है जो बेघर है। उन्होंने कहा कि 30000 बेघरों को घर देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 2017 18 में 14170 बेघरों को घर देने का लक्ष्य होगा। यह लक्ष्य राज्य स्तर से दिया गया है जिसे हमें मिलकर पूरा करना है। वैसे लोगों की भी सूची बनाई जा रही है जो लिस्ट में नहीं है लेकिन वह बेकार है और जरूरतमंद है। उन्होंने कहा कि अब तक हो रहे आवास निर्माण कार्य के लिए प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि 14 नवंबर 2017 को गृह प्रवेश कराना है लगातार कार्य करने से आवास का निर्माण ससमय पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभुकों को 120000 की राशि दी जाती है। कोई लाभुक अपना पैसा लगाकर घर बनाता है तो उसे अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी। लेकिन सभी आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष 20 सूत्री सदस्य सभी चल रहे सरकारी कार्य का पर्यवेक्षण करें। अगर किसी प्रकार की अनियमितता पाते हैं तो तुरंत शिकायत करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आवास बनाने में लगने वाले मेटेरियल लाभुकों की जगह पर ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 68230 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। लाभुकों की सूची बनाई जा चुकी है प्राप्त सूची को जांच कर 12035 शौचालय लाभुकों को दिया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है तभी सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बना रहेगा हमें और आपको मिल कर कार्य करने की जरूरत है।
बैठक में उपा विकास आयुक्त शषि रंजन, एनईपी निदेषक विनय कुमार सिंकू, उपाध्यक्ष दिनेष दत्ता, जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति दुमका के अध्यक्ष नीरज प्रसाद भंडारी, कालेश्वर लायक, विजय प्रसाद, सुशील कुमार झा, दीपक शाह, श्याम मरांडी, उत्तम पाल, सूर्यनारायण भगत, सुभाष चंद्र दास, एवं उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता, महिपाल कुमार मिश्र, धनंजय प्रसाद, सुभाष चंद्र राय, जगदीश राय, नलिन मंडल, तरुण नंदी, शिव शंकर टूडू, बबलू मंडल एवं मायने मुर्मू आदि उपस्थित थे।


दुमका 06 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 575 
जिला समाज कल्याण कार्यालय, दुमका द्वारा ISSNIP परियोजना के अंतर्गत जिला संसाधन समूह का दो दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह ट्रेनिंग जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती की अध्यक्षता में हुआ। 
ट्रेनिंग में कुल 16 प्रतिभागी उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ISSNIP के सुधाकर केशरी, खादी ग्राम उद्योग के कल्पना, यूनिसेफ के मैरी, स्वास्थ विभाग के मनोरमा ने भाग लिया। 
ट्रेनिंग सदर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी ऋतु एवं महिला सुपरवाइजर तनु पांडा ने दिया । 
ट्रेनिंग में मॉड्यूल के माध्यम से बताया गया कि कुपोषण को कैसे कम किया जा सकता है।  0-6 वर्ष के बच्चों व उनकी माताओं को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए ट्रेनिंग दिया गया। अब यह ट्रेनिंग पुनः प्रखंड एवं सेक्टर स्तर पर दिया जाएगा जिससे कि माताओ को जागरूक किया जा सके। इस ट्रेनिंग में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को कुपोषण दूर करने के लिए कई निर्देश भी दिए।



दुमका 06 अक्टूबर 2017 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 574 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में संकल्प से सिद्धि प्रक्रिया तथा न्यू इंडिया मंथन एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त विजन डॉक्यूमेंट से संबंधित बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी विद्यालयों को जीरो ड्राॅप आउट विद्यालय घोषित किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय के लिए अलग से भवन निर्मित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 8 से 12 तक की कक्षा के लिए सभी छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत डिजिटली साक्षर बनाया जाएगा। सभी विद्यालय भवनों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को पोषाक उपलब्ध कराया जाएगा। अनुसूचित जाति, आदिम जनजाति के शत-प्रतिशत बच्चों को 12 वीं कक्षा तक निःषुल्क पठन पाठन सुनिश्चित किया जाएगा। 2022 तक 100 से अधिक हाउसहोल्ड वाले ग्राम में काली करण पथों का निर्माण किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में पाइप जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। सभी सरकारी लाभ आधार आधारित डीबीटी से आच्छादित किया जाएगा। मसानजोर, बाबा बासुकीनाथ, मलूटी, तारापीठ (पश्चिम बंगाल) एवं बाबा बैद्यनाथधाम को जोड़ते हुए टूरिस्ट सर्किट का विकास किया जाएगा। सभी किसानों को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त शषि रंजन, अपर समाहर्ता इन्दु गुप्ता, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, सिविल सर्जन योगेन्द्र महतो, अग्र परियोजना पदाधिकारी काठीजोरिया सुधीर सिंह एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


दुमका 06 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 573 
दीदी कैफे नामक कैंटीन में दीदियां परोसेंगी भोजन
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने समाहरणालय भवन में आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन किया। आजीविका मिशन के तहत उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड कार्यालय भवन एवं सरकारी कार्यालयों में दीदी कैफे खोलने का निदेष दिया। 
दीदी कैफे का संचालन आजीविका मिशन के तहत नारी शक्ति महिला संघ से जुड़ी हुई संगम ग्राम संगठन चुकापानी की पांच सखी दीदी के माध्यम से किया जाएगा। इस दीदी कैफे में चाय, नाश्ता एवं खाना उपलब्ध रहेगा। दीदियों द्वारा बनाए गए नाश्ते और भोजन यहां आने वाले ग्राहकों को परोसे जाएंगे। मौके पर उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि जिले के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उपायुक्त ने कहा कि दीदी कैफे खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराते हुए साफ सफाई के साथ साथ लोगों को भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराना है। इस कार्य से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं काफी उत्साहित हो रही है एवं उनके आय स्त्रोत में वृद्धि हो रही है। जिससे उसके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपायुक्त के सहयोग से समाहरणालय परिसर में जगह एवं फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त महोदय के द्वारा प्रथम भुगतान कैशलेस प्रणाली पेटीएम के माध्यम से किया गया। दीदी कैफे में नकद, पेटीएम, एवं पौस मषीन के द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है।
दीदी कैफे के उद्घाटन अवसर पर दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त शशि रंजन, निदेशक डीआरडीए दिलेष्वर महतो, एनडीसी डाॅ सुदेष कुमार, कमांडेंट, डी.पी.एम., जे.एस.एल.पी.एस., आई.सी., प्रधान, राहुल, रंजन, नेहा, सुष्मिता, प्रीतम, कौशिक, अमित, विशाल, मुकुल किस्कू, दुलड़ किस्कू, रूपाली कॉल, प्रोमिला हांसदा, शर्मिला हेम्ब्रम एवं आजीविका मिशन, प्रदान एवं नारी शक्ति संघ के कर्मी उपस्थित थे।


Thursday, 5 October 2017

दुमका 05 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 572 
उपायुक्त मुकेष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बंधन काननगर, जेपीएल साउथ एषिया नामक स्वयं सेवी संस्था के लोगो के साथ समीक्षा बैठक की।
कल्याण विभाग के देखरेख में बंधन काननगर, जेपीएल साउथ एषिया स्वयं सेवी संस्था अतिगरीब परिवार के आय वर्धन के लिए दुमका के गोपीकान्दर एवं मसलिया प्रखंड में कार्य कर रही है। इस संस्था द्वारा गोपीकान्दर प्रखंड के 78 गांव तथा मसलिया के 25 गावं में विकास कार्य किया जा रहा है। अब तक 139 तालाब का निर्माण किया जा चुका है तथा आईजीए के अन्तर्गत 172 पशु सेड का निर्माण कराया गया है। साथ ही संस्था द्वारा लोगों को पषु भी उपलब्ध करया जाता है। 600 घरों में पशु सेड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि जिला प्रषासन इन विकास कार्यों में दूसरे विभाग से समन्वय स्थापित कर पूरा सहयोग करेगी।
बैठक में उपायुक्त मुकेष कुमार, उप विकास आयुक्त शषि रंजन, आईटीडीए निदेषक षिषिर कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी अषोक कुमार एवं बंधन काननगर, जेपीएल साउथ एषिया नामक स्वयं सेवी संस्था के रासाओमार, जेपीएएल के अरिन्दम बनर्जी, रूचिका सिंह आदि उपस्थित थे।



दुमका 05 अक्टूबर 2017 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 571 
सम्मानित की गई अन्तर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी सुमित्रा मरांडी
ताइक्वांडो एवं कराटे खेल के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे मैट
                    -मुकेश कुमार, उपायुक्त दुमका
हार और जीत की बजाय खेल और खेल भावना ज्यादा महत्वपूर्ण है। दुमका के उपायुक्त सह जिला खेलकूद संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने इंडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित चार दिवसीय इंडोर खेल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो हारता नहीं वह कभी जीत भी नहीं सकता। उन्होंने खिलाड़ियों से हमेशा जीतने की जिद बनाए रखने की अपील की साथ ही कहा कि हरहाल में खेल भावना को पूरी तरह बनाए रखें। जीत और हार जीवन में हमेशा बनी रहती है।
अवसर पर उपायुक्त ने ताइक्वांडो एवं कराटे खेल के लिए मैट उपलब्ध कराने की घोषणा की।
 अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त शशिरंजन, जिला परिषद अध्यक्ष  जायस बेसरा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा,  एनडीसी सुदेश कुमार तथा नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद लाल ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी सुमित्रा मरांडी को शॉल देकर सम्मानित किया गया ।
अवसर पर जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे, बाडी बिल्डिंग संघ के सचिव बी. बी.गुहा, उपाध्यक्ष राहुल कुमार दास, राज्य कैरम संघ के पदाधिकारी मुकुल कुमार झा, गोविंद प्रसाद साह, हैदर हुसैन, रेणु चैबे, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव वरुण कुमार, जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद संघ के कोषाध्यक्ष मदन कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद, जिला कराटे संघ के सचिव जयराम शर्मा, विद्यापति झा, झारखंड कला केंद्र के प्राचार्य गौर कांत झा, अरविंद कुमार, सुमिता सिंह, कबड्डी संघ के रंजन कुमार पांडे, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक कुमार झा, जिला कैरम संघ के निमाय कांत झा, मो.कमरुद्दीन, संदीप कुमार जय, कस्तूरबा के जिला जेंडर समन्वयक मिनी टुडु, शारीरिक शिक्षिका इंदू कुमारी सहित बड़ी संख्या में खेलकूद संघ से जुड़े पदाघिकारी, सदस्य, खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।







दुमका 02 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 570 
‘‘सर्वधर्म प्रार्थना सभा’’

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना भवन दुमका परिसर में  ‘‘सर्वधर्म प्रार्थना सभा’’ का आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर 2017 के प्रातः 8ः00 बजे किया गया।
इस अवसर पर स्वामी विश्वरूप महाराज, फादर सोलोमन, मोहम्मद कजरूल अंसारी एवं उप विकास आयुक्त ने अपने उद्गार व्यक्त किए एवं गांधी व शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाश झा, नगर पार्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित सहित शहर के गणमान्य अतिथि एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता उपस्थित थे
इस अवसर पर ष्बापूष् एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गौरकान्त झा एवं उनके साथियों ने बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए एवं रघुपति राघव राजा राम गाकर स्वरांजलि अर्पित की।