Wednesday, 19 October 2022

दिनांक- 15 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1275

 दिनांक- 15 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1275


सरैयाहाट प्रखंड के गादीझोपा और कर्णपुरा पंचायत में लगा योजनाओं का शिविर...


सरैयाहाट प्रखंड के गादीझोपा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैयाहाट और कर्णपुरा पंचायत के चंपागढ मैदान में आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गयी। 


इस अवसर पर गादीझोपा पंचायत शिविर में माननीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा जेएसएलपीएस के महिला ग्रुप लाभूको को 6 लाख रुपए का परिसम्पति वितरण किया गया। साथ ही वृद्ध,असहाय गरीब एवं जरूरतमंद 5 लोगों को कम्बल दिया गया। 5 लोगों को जॉब कार्ड दिया गया। 


इस मौके पर माननीय विधायक ने कहा की अब ग्रामीणों की समस्या को जानने के लिए पदाधिकारी आपके गांव जाकर उसका समाधान कर रहे है। साथ ही अहर्ता रखने वाले लोगों का ऑन द स्पॉट ही निबटारा किया जा रहा है।अब छोटे छोटे कामो के लिए ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 


गादीझोपा में आयोजित कार्यक्रम में 275 आवेदन प्राप्त किया गया। साथ ही 52 आवेदन का निष्पादन किया गया। ऑन द स्पॉट में 5 लोगों को कम्बल व 5 लोगों को पेंशन का‌ लाभ दिया गया। दुसरे शिविर कर्णपुरा में 345 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 92 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। 


इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मनरेगा, शिक्षा, आपुर्ति, बाल विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, जेएसएलपीएस, श्रम, स्वास्थ्य, कल्याण, पेंशन, आधार कार्ड पंजीकरण, भुमि सुधार राजस्व विभाग, कृर्षि पशुपालन एवं सहकारिता इत्यादि सहित 16 काउंटर लगाया गये। जिसमें लोगों द्वारा संबंधित विभागों में आवेदन जमा किया जा रहा था। 


इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सन्नी राज  बीडीओ दयानंद जायसवाल, प्रमुख ललिता मरांडी, बीपीओ रवि प्रकाश, सुलेमान हांसदा, बीपीआरओ कृष्णा गुप्ता सहित जेई, रोजगार सेवक, सीआरपी, बीआरपी, सीडीपीओ,पर्यवेक्षिका इत्यादि प्रखंड व अंचलकर्मी मौजूद थे। 







दिनांक-15 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1274

 दिनांक-15 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1274


■ उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक


उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मुख्य रूप से राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं कई आवश्यक निर्देश दिए गए।


उपायुक्त ने कहा कि आम जनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रथम चरण में 14 से 22 अक्टूबर को चयनित पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


■ कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार स्थानीय भाषा में किया जाए


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में योजना का लाभ लेने हेतु दिए जाने वाले आवेदन को पोर्टल पर तुरंत ऑनलाइन किया जाए साथ ही आवेदक को आवेदन की पावती रसीद मौके पर ही उपलब्ध करा दी जाय। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार स्थानीय भाषा में किया जाए ताकि लोग कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए, योजना का लाभ ले सकें।


उपायुक्त ने कहा कि आवेदक को आवेदन की पावती रसीद तुरंत मिल सके इसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकता अनुसार ऑपरेटर की संख्या बढ़ाई जाए साथ ही यह सुनिश्चित की जाएगी सभी आवेदक को पावती रसीद तुरंत मिल जाय। कार्यक्रम स्थल पर अधिष्ठापित सभी कंप्यूटर सेट बेहतर अवस्था में रहे।


■ कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क फोटोकॉपी की व्यवस्था की जाए


उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर फोटोकॉपी करने के लिए मनमाने ढंग से आमजनों से राशि की वसूली की जा रही है। सभी कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क फोटोकॉपी की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम में पहुंचने वाले आम जनों को कई बार आवेदन लिखने के लिए भी राशि का भुगतान करना पड़ता है इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में कार्यक्रम स्थल पर वॉलिंटियर की प्रतिनियुक्ति की जाए तथा आवेदन लिखने का कार्य वॉलिंटियर से कराया जाए।इस हेतु कार्यक्रम स्थल पर एक अलग स्टॉल बनाया जाय तथा कार्यक्रम में पहुँचने वाले लोगों को इस बात की जानकारी दी जाय।


■ स्टॉल में प्रतिनियुक्त कर्मियों का व्यवहार बेहतर रहे


कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के साथ स्टॉल में प्रतिनियुक्त कर्मियों का व्यवहार बेहतर रहे।उन्हें कल्याणकारी  योजनाओं की जानकारी दी जाए।साथ ही उनसे संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों को जानने का भी प्रयास किया जाए।


उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी लोगों का आवेदन अवश्य लिया जाए यदि कोई व्यक्ति उक्त पंचायत का नहीं है तो उनका आवेदन लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाय।


उन्होंने कहा कि स्टॉल पर प्रतिनियुक्त कर्मी सशरीर उपस्थित होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी तत्परता के साथ करें।कार्यक्रम स्थल पर हीमोग्लोबिन की जांच हेतु आवश्यक उपकरण अवश्य उपलब्ध रहे।कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों का अन्य आवश्यक जांच भी करना सुनिश्चित करें।


उपायुक्त ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभुकों को चिन्हित करते हुए उन्हें योजना का लाभ लिया जाए। मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायतों में 5 नई योजना वितरित की जाए। कार्यक्रम में सर्व जन पेंशन योजना के तहत आवेदन करने वाले योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाए।सीएमईजीपी योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन एकत्रित कर नियमानुसार स्वीकृत किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन सृजित कर बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए उसे स्वीकृत कराने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन वर्तमान समय में सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। सभी योग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस कार्यक्रम के दौरान मिल सके इसे सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।





दिनांक- 15 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1273

 दिनांक- 15 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1273


फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत 11 लाभुकों को दिया गया 10000 का चेक.... 


जरमुंडी प्रखंड के जौंका पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा शंकरपुर तथा तेतरिया से चिन्हित 11 हड़िया- दारु बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत ब्याज मुक्त 10000 रुपये का चेक ऋण अंचलाधिकारी,जरमुंडी द्वारा दिया गया। यह राशि से लाभुक हड़िया दारु बेचना छोड़ किसी व्यवसाय की शुरुआत कर अपना जीवन यापन करेंगे। यह 1 साल के लिए पूर्णता: ब्याज मुक्त ऋण रहेगा। इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम ने बताया कि शंकरपुर पंचायत तथा तेतरिया पंचायत से कुल 11 लाभुकों का चयन किया गया। जिसका तेतरिया आजीविका महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष बबीता देवी द्वारा सभी का सत्यापन कर। आज जौंका पंचायत में चेक दिया गया। 


दिनांक- 14 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1272

 दिनांक- 14 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1272


मोहुलबना पंचायत में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त ने दिव्यांग को दिया ट्राई साइकिल...


रानेश्वर प्रखंड के मोहुलबोना व सालतोला में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कैंप आयोजित किया गया। सालतोला में  विधायक नलिन सोरेन एवं उपायुक्त ने आयोजित कैम्प में हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक व उपायुक्त ने सालतोला आयोजित कैंप में पहुंच कर ग्रामीणों से बात-चीत की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। कैंप में ग्रामीणों ने आधार निबंधन,जाबकार्ड,पेंशन आदि के लिए आवेदन दिया। 

मौके पर वरीय पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, बीडीओ प्रीतिलता मुर्मू,सीओ अतुल रंजन भगत,बीपीआरओ ,सीडीपीओ आदि के अलावे विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 


मोहुलबोना में  आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने दिव्यांग नसरुद्दीन अंसारी को ट्राईसाईकिल दिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपायुक्त ने मन लगाकर काम करने को कहा।


कैंप में पेंशन के लिए 44, आधार लिंक के लिए 22, केसीसी के लिए 3,पीएमवाईजी के लिए 137, मनरेगा का 171, आईसीडीएस का 81, निर्वाचन का 1 वजाति प्रमाण पत्र के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए। 


शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में  40 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। दोनों पंचायत में कुल 802 आवेदन प्राप्त हुए। 





दिनांक-14 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1271

दिनांक-14 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1271


#success_story

जामा प्रखण्ड के तपसी पंचायत में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन के दौरान युवा किसान विकास कुमार यादव को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पशु शेड से लाभान्वित किया गया। विकास कुमार यादव वैसे तो किसान के रूप में काफी युवा हैं और अनुभवी भी। 


उन्होंने बताया कि उन्हें पशु शेड योजना की काफी जरूरत थी। जिसके तहत वो अपने पशुओं को सुरक्षित तथा बीमारियों से दूर रख सकते है। उन्हें आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का इंतजार था। शिविर लगते ही उन्होंने संबंधित विभाग के स्टॉल में अपना आवेदन दिया। जिस उपरांत उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु शेड स्वीकृत कर दिया गया। 

उन्होंने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम झारखंड सरकार की बहुत ही सराहनीय पहल है। यह ऐसा कार्यक्रम है जहां ग्रामीणों के सुविधानुसार आवेदन प्राप्त कर त्वरित निष्पादन कर लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रम के लिए झारखंड सरकार  को धन्यवाद कहा। 


दिनांक- 14 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1270

दिनांक- 14 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1270


उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निदेश के आलोक में अभिहित अधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका के निदेशानुसार  अमित कुमार राम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दुमका की अध्यक्षता में दुमका स्थित विभिन्न होटलों/रेस्टुरेन्टों/ होलसेलर/डिस्ट्रीब्यूटर/रिटेल शॉप के मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित खाद्य कारोबारियों को FSSAI  द्वारा समय-समय दिये जा रहे दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार के खाद्य सामग्री के बिक्री करने, होटल/रेस्टुरेन्टों द्वारा दिये जाने वाले cash receipts/invoices/cash memo/bills etc. पर अपने प्रतिष्ठान का 14 digit FSSAI  License/Registration number  अंकित करना अनिवार्य किया गया है। सभी खाद्य कारोबारियों को फोसटेक ट्रेनिंग अनिवार्य किया गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा कहा गया की पैकेज्ड खाद्य सामग्री को बिना उचित पैकेजिंग एवं लेबलिंग के नहीं बिक्री करें। सभी खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठान में डस्टबीन रखना सुनिश्चित करें। साथ ही एनुवल ऑडिट एवं एनुवल रिर्टन दाखिल करना, खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीकरण के एक्सपायरी तिथि के 180 पूर्व से रिन्यूवल करना, बिना मेन्युफेक्चरिंग व एक्सपायरी तिथि के मिठाईयों, ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री का बिक्री नहीं करना, FSSAI  License no. वाले फूड कलर का ही इस्तेमाल करना सुनिश्चित किया जाए। अखबारी पेपर व कोई प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल खाद्य सामग्री को रख कर बेचने एवं ढकनें के लिए नहीं करना इत्यादि की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि FSSAI  द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। 


मौके पर श्री मुश्ताक अली, अध्यक्ष, श्री मनोज कुमार घोष, सचिव, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, दुमका, होटल रोयल मेजेस्टीक, ग्रीन होटल, मोमोमियां, एम एस कैफे, 7 हेवेन, मोनिका स्वीट्स, नारायणी स्वीट्स/जलपान, इत्यादि के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

दिनांक- 14 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1269

 दिनांक- 14 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1269


आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने दिया लाभुकों को स्वीकृति पत्र...


शिकारीपाड़ा प्रखंड के झुनकी व शहरपुर पंचायत में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा लाभुकों को पेंशन, राशन कार्ड व जॉबकार्ड का स्वीकृति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर  5 पेंशन ,4 जॉबकार्ड व 5 राशनकार्ड के स्वीकृति पत्र  लाभुकों के बीच वितरण किया गया।। साथ ही समाज कल्याण विभाग से 2 की गोद भराई व 2 बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रश्म पूरी किये। अंचलाधिकारी राजू कमल द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत  7 किशोरियों, 2 राशनकार्ड , 2 पेंशन व 2 राशनकार्ड के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया।

शहरपुर पंचायत में 8 पेंशन, 6 राशनकार्ड  व 9 जॉबकार्ड के  लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। 


मौके पर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, एलईओ , बीइइओ, बीपीओ,बीपीआरओ आदि उपस्थित थे।