Saturday 11 August 2018

दुमका 11 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 477
पर्यटन विभाग के स्टॉल पर दी जा रही है पर्यटन से संबंधित जानकारी...

बाबा बासकीनाथ आए और झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के स्टॉल पर नही गए तो आपने झारखंड दर्शन का एक सुनहरा मौका छोड़ दिया... पर्यटन मंत्रालय का ये स्टॉल एक जगह पर ही पूरे झारखंड का दर्शन करा रहा है इसमें पूरे झारखंड प्रदेश के ऐसे जगहों को दिखाया गया है, जहां हर कोई जाना चाहता है। झारखंड सरकार की कोसिश  है कि देश भर के कोने कोने से बासुकीनाथ धाम पहुचने वाले श्रद्धालुओं को झारखंड की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया जाए। झारखंड सरकार की मंशा है कि लोग झारखंड के बारे में और यहां की विरासत यहां की इतिहास के कुछ अनछुए पहलू अपने साथ ले जाएं। पर्यटन विभाग का स्टॉल अपने आप में इतना समृद्ध है की इससे झारखंड का इतिहास यहां की भौगोलिक स्थिति यहां के दर्शनीय, रमणीय, धार्मिक स्थल के बारे में सहज ही जानकारी मिल जाती है। नजदीकी रेलवे स्टेशन किसी बड़े शहर से क्या दूरी होगी, कैसे पहुंचा जा सकता है, इसकी भी जानकारी यहां के कर्मियों द्वारा दी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि हर एक साल जिस तरह देशभर के श्रद्धालु बाबा बासकीनाथ आते हैं उसी तरह झारखंड दर्शन को भी आएं झारखंड में ऐसे कई जगह है ऐसी कई स्थल है जहां पर घूमा जा सकता है। मसानजोर डैम मलूटी यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी मन मोह लेने को काफी है। सरकार का मानना है कि यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति के गोद मे बसे झारखंड से एक बेहतर संदेश लेकर जाएं।


No comments:

Post a Comment