Thursday 30 August 2018

दुमका 30 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 704
झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के अंतर्गत सेन्टर आंफ एक्सिलंेस हेतु तीरंदाजी बालक बालिका का चयन प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 2018 से 31 अगस्त 2018 तक $2 जिला स्कुल मैदान दुमका में किया जा रहा है। विजेता खिलाडियों को झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के अंतर्गत सेन्टर आंफ एक्सिलंेस में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देकर आगामी ओलंपिक हेतु तैयार किया जाएगा। 
इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर के प्रतिभावान तीरंदाज खिलाडियों का चयन किया जाएगा।  इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, डां0 सुदेश कुमार, रांची से आए डी0 ससवरी, कोच, महेन्द्र सिंह सरदार प्रशासक झारखंड खेल प्राधिकरण, एवं हरेन्द्र सिंह कोच, खेल प्रशिक्षक मोहन कुमार साहु, देवीधन टुडू, कार्यालय सहायक भूदेव पंडित आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment