Monday 20 August 2018

दुमका 20 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 608
श्रावणी मेला के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न जगहों पर स्टाॅल लगाये गये है। बासुकिनाथ मेला क्षेत्र के साथ-साथ दुमका रेलवे स्टेशन, बासुकिनाथ मेला क्षेत्र तथा दुमका बस स्टेण्ड पर लगाया गया है। पर्यटन विभाग का ये स्टॉल एक जगह पर ही पूरे झारखंड का दर्शन करा रहा है इसमें पूरे झारखंड प्रदेश के ऐसे जगहों को दिखाया गया है, जहां हर कोई जाना चाहता है। झारखंड सरकार की कोसिश  है कि देश भर के कोने कोने से बासुकीनाथ धाम पहुचने वाले श्रद्धालुओं को झारखंड की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया जाए। झारखंड सरकार की मंशा है कि लोग झारखंड के बारे में और यहां की विरासत यहां की इतिहास के कुछ अनछुए पहलू अपने साथ ले जाएं। पर्यटन विभाग का स्टॉल अपने आप में इतना समृद्ध है की इससे झारखंड का इतिहास यहां की भौगोलिक स्थिति यहां के दर्शनीय, रमणीय, धार्मिक स्थल के बारे में सहज ही जानकारी मिल जाती है। नजदीकी रेलवे स्टेशन किसी बड़े शहर से क्या दूरी होगी, कैसे पहुंचा जा सकता है, इसकी भी जानकारी यहां के कर्मियों द्वारा दी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि हर एक साल जिस तरह देशभर के श्रद्धालु बाबा बासकीनाथ आते हैं उसी तरह झारखंड दर्शन को भी आएं झारखंड में ऐसे कई जगह है ऐसी कई स्थल है जहां पर घूमा जा सकता है। मसानजोर डैम मलूटी यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी मन मोह लेने को काफी है। सरकार का मानना है कि यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति के गोद मे बसे झारखंड से एक बेहतर संदेश लेकर जाएं। 

No comments:

Post a Comment