Monday 27 August 2018

दुमका 20 अगस्त 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 691
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2018 में कुल सताईस लाख अड़सठ हजार नौ सौ अठासी (2768988) कांवरियों ने जलार्पण किया। जिसमें सामान्य दर्शनार्थी की संख्या बाईस लाख छियासठ हजार तीन सौ चैवालिस (2266344), जलार्पण काउण्डटर से दर्शनार्थी की संख्या चार लाख उन्नीस हजार अस्सी (419080), शीघ्रदर्शनम से दर्शनार्थी की संख्या बासठ हजार चार सौ दो (62402) एवं डाकबम की संख्या इक्कीस हजार एक सौ बासठ (21162) कांवरियांे ने जलार्पण किया है। 
सिक्के की बिक्री में 10 ग्राम चांदी का सिक्का 245 अदद एवं 05 ग्राम चांदी का सिक्का 288 अदद तथा 2 ग्राम सोने का सिक्का कुल 2 अदद बिक्री किया गया। 
गोलक और दान से प्राप्त चांदी का द्रव्य कुल 4528 ग्राम तथा सभी मदों से कुल आय दो करोड़ बियालीस लाख उनहत्तर हजार पांच सौ चैसठ (2,42,69,564) रुपया प्राप्त हुआ है। 
सूचना जनसम्पर्क विभाग द्वारा पूरे श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न शिविरों में बिछड़ों को हम मिलाते हैं के माध्यम से कुल तीन लाख पचपन हजार छियासी (3,55,086) कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया। 
विभिन्न चिकित्सा शिविरों के माध्यम से कुल नब्बे हजार तीन सौ पचास (90350) कांवरियों का उपचार किया गया।   

No comments:

Post a Comment