Tuesday 21 August 2018

दुमका 21 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 646
भीड़ कम हो या अधिक ड्यूटी पर रिलैक्स न हो...

श्रावणी मेला के 25वें दिन के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उपायुक्त मुकेश कुमार ने निर्देश दिया कि भीड़ कम या अधिक होने पर अपने ड्यूटी को रिलैक्स न करें।
शरीर से नहीं बल्कि पूरे मन से मेला में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि कांवरियों की संख्या कब बढ़ जाय इस बात का पूर्वानुमान लगाना कठिन है। उन्होंने पुलिस एवं सिविल अधिकारियों से कहा कि हर पल केवल शरीर से नहीं बल्कि पूरे मन से मेला में उपस्थित रहें। अपना स्वनियंत्रण और धैर्य न खोयें।

हम हैं तत्पर आप की सेवा में

क्या महिला क्या पुरूष सुरक्षा कर्मियों ने अपने व्यवहार से कांवरियों का दिल जीत लिया है। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में असमाजिक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी न करे इसके लिए पूरी रात प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मी कड़ी मेहनत कर रहे है। श्रद्धालुओं के द्वारा कतारबद्ध होकर जलार्पण में भी सुरक्षा कर्मी अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जलार्पण के दौरान किसी भी तरह की घुसपैठ न हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी हमेशा तैयार दिखे।

No comments:

Post a Comment