Monday 20 August 2018

दुमका 20 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 603
श्रावणी मेले के दौरान फौजदारी बाबा के दरबार में हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुगण बासुकीनाथ धाम पहुँचते हैं। जलार्पण के बाद श्रद्धालुगण पूरे मेला क्षेत्र में घूमते नजर आते हैं। 
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी शिविर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर लगाया गया है। इस शिविर में श्रद्धालुओं को पम्पलेट एवं बुक के माध्यम से कानून की जानकारी दी जा रही है। देश के अधिकांश लोग आज भी समाजिक न्याय से वंचित रह जाते हैं। न्यायालयों में मुकदमे की संख्या अधिक होने के कारण शीघ्र एवं सस्ता न्याय बहुत कठिन हो गया है।
इन सबको ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरुक करने हेतु यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर के माध्यम से विधिक सेवा के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सेवायें जैसे सरकारी खर्च, अभिलेखों कागजातों को तैयार करने का खर्च, गवाहों को आने-जाने का खर्च, मुकदमों से संबंधित अन्य जरुरी खर्च, साथ ही निःशुल्क विधिक सेवा पाने के हकदार तथा विधिक सेवा कहां से प्राप्त कर सकते हैं और प्राप्त करने का तरीका के बारे में बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment