Friday 24 August 2018

दुमका 24 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 681
उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार के निदेश पर अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए 23 एवं 24 अगस्त 2018 को अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में 7 वाहनों को जब्त किया गया। अवैध उत्खनन करने वाले 5 संचालकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनका नाम है आदित्य गोस्वामी, मृत्यूंजय सिंह, अकाल मियां, रूदराय हांसदा एवं सुरेश भगत। जिला खनन पदाधिकारी, शिकारीपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल इस अभियान में शामिल थे। उपायुक्त दुमका ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई तो होगी साथ ही वैध खनन करने वालों की खनन की मैपिंग एवं उनके द्वारा निर्गत चालान का भी मिलान किया जायेगा। मापी में गड़बड़ी पाये जाने पर वैध खनन लाइसेंस होल्डर के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। इसमें अगर स्थानीय पदाधिकारियों की संलिप्तता पाई गई या उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई तो उनके विरूद्ध ना सिर्फ अनुशासनात्मक कार्रवाई बल्कि उन्हें निष्कासित करने की भी कार्रवाई की जायेगी। जिला प्रशासन सूचना एकतृत कर रही है। एक सप्ताह के अन्दर सभी खदानों में उत्खनन की स्थिति एवं निर्गत चालान की मापी कर ली जायेगी। 
उपायुक्त ने कहा कि अवैध उत्खनन या अवैध विस्फोटक की सूचना अगर किसी के पास है तो उसे जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें। जिला प्रशासन उनकी पहचान को गोपनीय रखेगा। उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बहुत जल्द उनके नेतृत्व में टीम शिकारीपाड़ा क्षेत्र के सभी खदानों का भ्रमण करेगी।  





No comments:

Post a Comment