Saturday 11 August 2018

दुमका 11 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 484
श्रावणी मेला के मौके पर मलूटी पहुंचे कृृषि मंत्री रणधीर सिंह ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया और मंदिरों में मत्था टेककर प्रदेश के खुशहाली की कामना की। 108 मंदिरों के गांव के नाम से मशहूर मलूटी में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्शनी सह आवासन केन्द्र का भी अवलोकन किया। श्रावणी मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालु देवघर और बासुकिनाथ में जलार्पण के बाद मलूटी का रुख करते हैं। इसी क्रम में मंत्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि व्यवस्था के इंतजाम का भी जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा हर जरुरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की मंशा है कि हर साल ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक मलूटी दर्शन को आएं और झारखंड की समृृद्ध पौराणिक महत्ता से रुबरु हों। इस दौरान उन्होंने कांवरियों से भी बातचीत की। श्रद्धालुओं ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हर जरुरी सुविधा का ख्याल रखा गया है। सुरक्षा के भी बढ़िया इंजतजाम हैं। अगले वर्ष हम सब पूरे परिवार के साथ मां मौलिक्षा का दर्शन करने आयेंगे।
कृृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अधिक से अधिक पर्यटक मलूटी पहुंचे इस दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जायें, इसे ध्यान में रखने की जरुरत है।



No comments:

Post a Comment