Wednesday 1 June 2016

दुमका, दिनांक 01 जून 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 267 
किसानी संस्कृति का मान कायम रहे...
- बालेष्वर सिंह आयुक्त, संताल परगना प्रमंडल

संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह ने प्रमंडल के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक करते हुए कहा कि अविक्रयषील भूमि रैयती कृषि भूमि के मूल्य निर्धारण में किसानी संस्कृति के उच्च मान को सदैव ध्यान में रखें। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की दूसरी बैठक में आज यह निर्णय लिया गया कि उपज के आधार पर ही अविक्रयषील भूमि का बाजार मूल्य निर्धारित किया जाना समीचीन होगा। यह पाया गया कि सभी जिलों में स्थित विक्रयषील भूमि या समीपवर्ती या सीमावर्ती विक्रयषील भूमि के आधार पर तय मूल्य से कहीं अधिक राषि उपज के आधार निर्धारित मूल्य से प्राप्त होगी। अतः किसानों या रैयतों के हक में निर्णय लेते हुए आयुक्त एवं 6 जिलों के सभी उपायुक्तों ने उपज के आधार पर अविक्रयषील भूमि का बाजार मूल्य निर्धारित कर अपनी अनुषंसा सरकार को भेजने का निर्णय लिया। इससे पूरे संताल पगरना में किसानों और रैयतों को बड़ा लाभ होगा। समिति की 11 मई की बैठक में यह निर्णय हुआ था कि राजस्व विभाग की अधिसूचना के आलोक में मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया में जिस विधि से अधिकतम मूल्य प्राप्त होगा वही किसानों को देय होगा। 
बैठक में देवघर के उपायुक्त अरवा राजकमल, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पाकुड़ के उपायुक्त, दिनेष चन्द्र मिश्रा, साहेबगंज के उपायुक्त उमेष प्रसाद सिंह, जामताड़ा के उपायुक्त शांतनु अग्रहरि, एवं गोड्डा के उपायुक्त अरविन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता क्रमषः दुमका के इन्दु गुप्ता, देवघर के भगवान झा, जामताड़ा के विधान चंद्र चौधरी, साहेबगंज के निरंजन कुमार, एवं गोड्डा के अनिल कुमार तिर्की, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी दुमका संदीप दूबे, देवघर के राधे श्याम प्रसाद, जामताड़ा के हेमा प्रसाद पाकुड़ के परितोष कुमार ठाकुर, गोड्डा के पवन कुमार, क्षेत्रीय उप निदेषक जनसमपर्क अजय नाथ झा, अवर सचिव मदन मोहन झा, अवर सचिव उदयकांत सिंह, सहायक तकनीकी पदाधिकारी विधान चक्रवर्ती सहायक राजेष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment