Wednesday 29 June 2016

  पाकुड़, दिनांक 29 जून 2016        
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 341 
इस वर्ष 1 लाख 16 हजार पदों पर नियुक्ति की जायेगी...
-रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड 
इस वर्ष 1 लाख 16 हजार पदों पर नियुक्ति की जायेगी। पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा में 432 करोड़ की योजनाओं का षिलान्यास और शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। संथाल परगना में विकास का पहिया चल पड़ा है। विकास विरोधी राजनीति हासिये पर है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी संथाल परगना पिछड़ा हुआ है जो सरकार के लिए एक चुनौती है। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेगी। हम विकास करना चाहते हैं। हम जो कहते है वो करते हैं। 
मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति येाजना की 12वीं योजना द्वारा झारखण्ड के 1158 गांवों का पूर्ण विद्युतीकरण तथा 2380 टोलों को विद्युतीकरण कुल 364 किलोमीटर 11 केवी लाईन का निर्माण 1191 ट्रांस्फर्मरों की स्थापना, 544.46 किलोमीटर एलटी लाईन का निर्माण तथा 15063 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्षन देने के योजना का षिलान्यास किया। 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अटल ग्राम ज्योति योजना के तहत राज्य के 81 विधान सभा क्षेत्रों में विधायकों द्वारा चयनित गांवों के कुल 364500 उपभोक्ताओं को निःषुल्क विद्युत कनेक्षन दिये जाने की योजना तथा तिलका मांझी ग्रामीण कृषि पम्प योजना के तहत राज्य के 81 विधान सभा क्षेत्रों में विधायकों द्वारा चयनित गांवों के कुल 303750 किसानों को निःषुल्क कृषि विद्युत कनेक्षन दिये जाने की योजना के तहत पाकुड़ जिले के लाभुकों को जोड़ने की आज शुरूआत की। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिम जनजातीय समुदायों को कौषल विकास से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। आज लिट्टीपाड़ा मे लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इनके विकास के लिए गंभीर है तथा जल्द ही एक टीम का गठन किया जायेगा जिसका उद्देष्य आदिम जनजातीय समुदायों का चहुमुखी विकास करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ वर्षों मे ही सरकार ने 17000 षिक्षकों की बहाली की है और जल्द से जल्द और 18000 षिक्षकों की बहाली की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओं एक गंभीर समस्याओं में से एक है जिसके लिए बेटी बचाओं अभियान की शुरुआत कर लोगों में जागरुकता कार्यक्रम सरकार लगातार कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्षा जल का जाया होना एक बड़ी समस्या है। जल संरक्षण जन सहभागिता के बगैर संभव नहीं है इसके लिए जल संरक्षण और जनभागीदारी सुनिष्चित करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाँव का पानी गाँव में और खेत का पानी खेत में रहे यह प्रयास करना होगा। 
मुख्यमंत्री ने हरियाली शपथ दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति पाँच-पाँच वृक्ष लगायें एवं अपने जन्म दिन और अपने बच्चे के जन्म दिन पर एक-एक वृक्ष अवष्य लगाये। अपने लगाये पेड़ों का ख्याल भी रखें। 
मुख्यमंत्री के साथ झारखण्ड सरकार की कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी तथा स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंषी उपस्थित थे।  










No comments:

Post a Comment