Thursday 30 June 2016

बरहेट साहबेगंज, दिनांक 30 जून 2016 
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 345 
डाॅक्टर अपने काम को सेवाभाव से करे....
-मुख्यमंत्री रघुवर दास 
 राज्य के सिविल सर्जन एवं अन्य डाॅक्टर के साथ-साथ नर्स एवं सहिया अपने काम को सेवा भाव से करे ताकि उनके उस स्थान से जाने के बाद भी लोग उन्हें उनके काम की वजहों से याद रखें। उक्त बाते मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महिलाओं में सर्वाईकल कैन्सर और एनिमिया की रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट साहेबगंज में स्वास्थ्य षिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग एवं महिला डाॅक्टर शाखा झारखण्ड आइएमए के संयुक्त तत्वावधान में लगाये गये तीन दिवसीय मेगा कैम्प के समापन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के खान-पान पर विषेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्वस्थ माता ही स्वस्थ बच्चें को जन्म देती है। स्वस्थ बच्चा ही भविष्य में एक स्वस्थ नौजवान बनेगा जो सबल एवं सक्ष्म झारखण्ड के निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग होगा। मुख्यमंत्री ने संथाल परगना के सुदूर पिछड़े क्षेत्रों मे गरीब आदिवासी एवं पहाड़िया जनजाति की महिलाओं के लिए स्वास्थ कैम्प लगाये जाने की सराहना की।
इस अवसर पर झारखण्ड सरकार के स्वास्थ मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंषी ने मुख्यमंत्री द्वारा संथाल परगना क्षेत्र के विकास हेतु किये जा रहे कार्यो की विस्तार से चर्चा की तथा मुख्यमंत्री के विकास के प्रति सकारात्मक नजरिये की सहराना की।
सावगत संबंध करते हुये वीमेन डाॅक्टर्स विंग प्ड।  झारखण्ड की अध्यक्ष डाॅ भारती कष्यप ने कैम्प उद्देष्य तथा सर्वाईकल कैन्सर एवं एनिमिया रोग की भयावहता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मैगा षिविर में कुल 309 मरीजों की जाँच की गई जिसमें 154 मरीजों में ग्राभास्य ग्रीवा (सर्विक्स) में सूजन एवं संक्रमण पाया गया। 2 मरीजों में सर्वाइकल पोलिप, 6 मरीजों में प्री-कैंसर तथा 5 मरीजों में सर्वाइकल कैंसर पाया गया। सभी मरीजों को आयरन एवं फाॅलिक एसिड की गोली मुफ्त बाटी गयी। संक्रमित मरीजों को ज्ञप्ज् 2 एवं ज्ञप्ज् 6 की गोलिया भी मुफ्त बाटी गयी। प्री-कैंसर के मरीजों को कोल्ड कोगुलेषन का उपचार दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोलकात्ता के जाने माने कैंसर रोग विषेषज्ञ रंजीत मंडल एवं उनकी टीम के साथ-साथ डाॅ भारती कष्यप के नेतृत्व में राँची की डाॅ रषिम प्रसाद, डाॅ तनुश्री चक्रवर्ती, सिविल सर्जन साहेबगंज डाॅ अरुण राय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरहेट डाॅ किरण माला, डाॅ पूनम कुमारी, डाॅ सरिता टूडू, डाॅ प्रीति नयन, डाॅ पी पी पाण्डेय, डाॅ ए के झा, डी पी एम साहेबगंज राजीव कुमार, तथा चंदन कुमार की भूमिका उल्लेखनीय रही।







No comments:

Post a Comment