Friday 3 June 2016

दुमका, दिनांक 03 जून 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 276 
भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन आवष्यक...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका 
दुमका के उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुये कहा कि विकास कार्यों के लिए की जाने वाली भूमि अधिग्रहण से पूर्व इस कार्य से होने वाले सामाजिक प्रभाव का किसी स्वतंत्र एजेन्सी के माध्यम से मूल्यांकन आवष्यक है। 
उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार ने दुमका जिला के लिए एस आई ए (सोषल इस्पेक्ट ऐससमेन्ट) का कार्य सिदो कान्हू मुर्मू विष्वविद्यालय को दिया है। बैठक में विष्वविद्यालय के प्रतिनिधि अर्थषास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री टीपी सिंह भी उपस्थित थे। 
उपायुक्त ने कहा कि विष्वविद्यालय को सौंपे गये इस कार्य में स्वतंत्र रूप से कार्य करना है किन्तु यह कार्य तय समयसीमा के अनुरूप हो। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के आलोक में सामाजिक प्रभाव का मूलयांकन 2 माह में पूरा कर लिया जाना है। 
उपायुक्त ने कहा कि जिस समाज के लिए विकास के कार्य हो रहे हैं - उनपर कैसा प्रभाव पड़ रहा है इसका मूल्यांकन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। 
बैठक में दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता इन्दु गुप्ता, सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय के अर्थषास्त्र विभागाध्यक्ष टीपी सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप दुबे आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment