Wednesday 15 August 2018

दुमका 15 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 528
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा राजभवन दुमका में एट होम पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें माननीय मंत्री समाज कल्याण डॉक्टर लुईस मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जाॅयेस बेसरा, आयुक्त संथाल परगना भगवानदास, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नलिन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ,सिदो कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन सिन्हा, उप विकास आयुक्त  वरुण रंजन, प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश ,शहर के गणमान्य लोग ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि ,जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि, प्रमंडल एवं जिला के वरीय पदाधिकारी आदि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब एकत्र हुए हैं। झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है जिसमें दुमका  अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां पर्यटन, लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा एवं अन्य  क्षेत्रों में भी गुणात्मक सुधार हेतु हम सब प्रयत्नशील है। बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ में पूजा का अवसर प्राप्त हुआ ।सावन के महीने में यह पूरी  क्षेत्र  भक्तिमय महसूस हुआ। बाबा की कृपा सदा सभी पर बनी रहे यह मेरी कामना है। मैंने यहां के लोगों, प्रदेश एवं देश की उन्नति के लिए मनोकामना रखी है।




No comments:

Post a Comment