Tuesday 14 August 2018

दुमका 14 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 520
माननीया राज्यपाल ने जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन...

      ण्माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सूचना जनसंपर्क विभाग के मुख्य प्रदर्शनी शिविर का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी शिविर में जिला तथा प्रदेश की समृद्ध और ऐतिहासिक धरोहरों की फोटो प्रदर्शित की गई है। जिससे हमारे प्रदेश की ऐतिहासिक महत्व के जगहों के बारे में पता चलता है। प्रदर्शनी शिविर में राज्य के कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की फोटो प्रदर्शित की गई है। दुमका के मलूटी स्थित मंदिरों का गांव, देवघर का त्रिकूट पहाड़, सूर्य मंदिर गिरीडीह, नौलक्खा मंदिर देवघर, सूर्य मंदिर रांची, पद्मा पैलेस हजारीबाग, इमाम कोठी रांची सहित ऐसे कई ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों की जानकारी दी गई है, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की ज्ञान वृद्धि में अहम पड़ाव साबित हो रहा है। एक छत के नीचे इतने सारे ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी मिलने पर श्रद्धालु भी काफी खुश दिखाई देते हैं। माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने फोटो प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस तरह के प्रयोग बासुकिनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालओं के साथ साथ दूसरे लोगों को भी झारखंड के दूसरे धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। झारखंड आने वाले पर्यटक यहां की ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा को जान पायेंगे जिससे झारखण्ड राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। यहां के लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। झारखण्ड की तरक्की में यहां आने वाले पर्यटक काफी मददगार साबित होंगे। 


No comments:

Post a Comment