Tuesday 14 August 2018

दुमका 14 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 521
माननीय राज्यपाल झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू ने इन्डोर स्टेडियम में स्ववतंत्रता दिवस 2018 की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू ने समस्त झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। 
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पारम्परिक स्वागत गीतध्नृत्य के साथ माननीय राज्यपाल का स्वागत
$ 2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका के छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दुमका जिला के सिदो कान्हु उच्च विद्यालय, झारखण्ड कला केन्द्र, दुमका, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जरमुण्डी, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सरैयाहाट, डाॅलर डन्स क्रू, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रानेश्वर, संजीव परिहस्त कथक केन्द्र, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गोपीकान्दर, सानिया डान्स टुटोरियल , मध्य विद्यालय हिजला ग्राम, ऋषिका सिन्हा एवं सृजन सिन्हा, आम्रपाली कला निकेतन दुमका , अनुसुचित जनजाति विद्यालय, कड़हरबील, सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्रेट हर्ट विद्यालय, दुमका, संत जोसेफ विद्यालय, किड्स गार्डन, एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय, काठीजोरिया, चंदन चटर्जी ग्रुप, दुमका  एवं साहेबगंज जिला के एकलव्य माॅडल विद्यालय, भोगनाडीह ने भाग लिया


No comments:

Post a Comment