Tuesday 14 August 2018

दुमका 15 अगस्त 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 523
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन मैदान में राज्यपाल ने झण्डोत्तोलन से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने मंच पर परेड की सलामी ली और परेड का खुली जीप से निरीक्षण किया। फस्र्ट इन कमान्ड परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सुनिल कुमार एवं सेकेन्ड इन कमान्ड परिचारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एसएसबी - 35 बटालियन विजयपुर, दुमका, जैप- 05 देवघर दुमका, पाकुड़ जिला बल, साहिबगंज जिला बल, जामताड़ा जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका, सहायक पुलिस दुमका, पुलिस अकादमी हजारीबाग बैंड पार्टी, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल दुमका एनसीसी पुरुष, प्लस टू जिला हाई स्कूल दुमका एनसीसी पुरुष, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, प्लस टू नेशनल स्कूल दुमका एनसीसी महिला, सिदो कान्हू उच्च विद्यालय एवं मारवाड़ी स्कूल एनसीसी महिला, प्लस टू जिला स्कूल मुख्यालय दुमका स्काउट गाइड पुरुष, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय कड़हलबिल दुमका स्काउट गाइड महिला, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्काउट गाइड महिला, संत तेरेसा महिला उच्च विद्यालय स्काउट गाइड महिला, राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति बाल भारती उच्च विद्यालय दुमका, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका एवं प्लस टू जिला हाई स्कूल दुमका ने किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। सम्मनित होने वाले में श्रीमती परवतिया देवी ग्राम - सरसदाहा, प्रखंड - सरैयाहाट, जिला - दुमका, श्रीमती सरोतिया देवी ग्राम बनियारा, प्रखंड - सरैयाहाट, जिला - दुमका, श्रीमती शकुन्तला देवी ग्राम बेहिराडीह, पोस्ट हंसडीहा, सरैयाहाट, जिला दुमका, श्रीमती सादनी टुडू ग्राम कदमा पोस्ट रानेष्वर जिला दुमका एवं श्रीमती सुनिति देवी ग्राम शिवसुंदरी रोड दुमका रही।

इस अवसर पर दुमका जिला में 2018 की मैट्रिक एवं इन्टरमिडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मैट्रिक में रिया कुमारी गुप्ता, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी दुमका, इन्टर (कला) में रीना बास्की कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुमका, इन्टर (विज्ञान) में आर्चिता विश्वास एमजी काॅलेज रानेश्वर, इन्टर (वाणिज्य) में दीक्षा हिम्मतसिंहका, प्लस टू गल्र्स हाई स्कूल दुमका रही।

राज्यपाल के आगमन से पूर्व परेड की सलामी आयुक्त संताल परगना भगवान दास तथा डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने ली।

No comments:

Post a Comment