Friday 6 November 2015

दुमका, दिनांक 06 नवम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 460 

राज्य स्थापना दिवस पर दुमका में लगेगा विकास मेला...
सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी...
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज यह बात राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि नगर पर्षद मुख्य रूप से पूरे शहर को साफ-सुथरा रखे। उपायुक्त ने नगरवासियों से यह अपील किया कि सभी अपने घरों को साफ-सुथरा और रौशन रख राज्य स्थापना के वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मनाएँ। रांची के मोराबादी मैदान में दुमका प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इस प्रदर्शनी में जिले के महत्वपूर्ण स्थलों और विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। दुमका की प्रदर्शनी पंडाल के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को उत्कृष्ट आयोजन की जिम्मेवारी दी गई है। उप विकास आयुक्त श्री चितरंजन कुमार ने बताया कि महिला तथा पुरूष के दो फुटबाॅल टीम भी रांची जाएगी। 
उपायुक्त ने कहा कि दुमका के इन्डोर स्टेडियम में विकास मेला की तैयारी उप विकास आयुक्त के देख-रेख में होगी। कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा और विभिन्न बैंक जिले की विकास योजनाओं को अंतिम रूप देते हुए लाभुकों तक करोड़ों की परिसम्पत्ति का वितरण करंेगे। राहुल कुमार सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि विकास ही राज्य स्थापना दिवस का सबसे अहम् प्रतिफल होना चाहिए। 
इस अवसर पर उपायुक्त दुमका के अलवे उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, आईटीडीए निदेशक दशरथचन्द्र दास, उप जनसम्पर्क निदेशक अजय नाथ झा, जिला परिवहन पदाधिकारी दीपु कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू, नजारत उप समाहत्र्ता सुदेष कुमार एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment