Saturday 7 November 2015

दुमका, दिनांक 07 नवम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 465 

 त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015
महिला सषक्तीकरण को बल देगा पंचायत चुनाव
प्रथम चरण में महिला प्रत्याशियों की संख्या सर्वाधिक है। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में 1441 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 818 है। निर्विरोध निर्वाचित 405 सदस्यों में से महिलाओं की संख्या 286 है। चुनाव मैदान में बचे शेष 970 प्रत्याशियों में से महिला प्रत्याशियों की संख्या 516 है।
मुखिया पद के लिए प्रथम चरण में 499 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 311 है। वत्र्तमान में चुनाव मैदान में डटे कुल 485 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या 307 है।
ग्राम पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में 373 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 183 है। निर्विरोध निर्वाचित कुल 4 सदस्यों में भी महिला की संख्या 2 है। वत्र्तमान में चुनाव मैदान में डटे कुल 336 प्रत्याशियों में से महिला प्रत्याशियों की संख्या 164 है।
जिला परिषद् सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 33 है। वत्र्तमान में चुनाव मैदान में बचे कुल 47 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या 32 है।


No comments:

Post a Comment