Friday 6 November 2015

दुमका, दिनांक 06 नवम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 456 

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015
प्रथम चरण का मतदान गोपीकान्दर, काठीकुण्ड, रामगढ़ एवं षिकारीपाड़ा प्रखण्ड में 22 नवम्बर को होना है। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य (वार्ड) 814 पद के लिए चुनाव होना था। कुल 12 वार्ड में किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन दर्ज नहीं किया जबकि 405 वार्ड में सिर्फ एक ही सदस्य द्वारा नामांकन किए जाने के फलस्वरूप निर्विरोध निर्वाचित हुए शेष 397 वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाचन होगा। इनके लिए 970 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है।
मुखिया के 68 पदों के लिए चुनाव होना था। एक भी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुए। फलतः सभी 68 पदों के लिए निर्वाचन होगा इसके लिए 485 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे हैं।
पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए 106 पदों पर चुनाव होना था जिसमें 4 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। फलतः 102 पदों के लिए चुनाव होगा। इन पदो ंके लिए 336 प्रत्याषी चुनाव लड रहे हैं।
जिला परिषद् सदस्य के कुल 8 पदों के लिए चुनाव होना था। निर्विरोध निर्वाचित सदस्य की संख्या शून्य रही। फलतः 8 पदों के लिए चुनाव होगा। इन पदो ंके लिए 47 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे हैं।


No comments:

Post a Comment