Saturday 14 November 2015

दुमका, दिनांक 15 नवम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 495 

वोट के लिए दौड़ी दुमका
 जिला प्रषासन के तत्वावधान में आयोजित श्रन फोर वोटश् कार्यक्रम के तहत जिला खेलकूद संघ और जिला ऐथेलेटिक्स संघ के सहयोग से झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्राॅस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। पुरूषों केे लिए यह दौड़ अम्बेदकर चैक से आरम्भ होकर हवाई अड्डा मार्ग से कुरूवा पहाड़ तक पुनः वापस उसी मार्ग से अम्बेदकर चैक पर ही दौड़ समाप्त हुई। महिलाओं के लिए यह दौड़ अम्बेदकर चैक से आरम्भ होकर बन्दजोरी पुनः उसी मार्ग से वापस अम्बेदकर चैक पर आकर ही दौड़ समाप्त हुई। इस दौड़ में नगर के तमाम गणमान्यों के साथ-साथ स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के धावकों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में ब्रेन्टियस टुडु, रंजीत किस्कू, अनिल राणा, कुणाल रंजन, सूरज सोरेन, विकास हाॅसदा, नरेष हाॅसदा, मो0 सक्षम अंसारी, निर्मल मुर्मू तथा बबलू मुर्मू ने क्रमषः पहला से दसवाँ स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मीनू सिंह, अनिल टुडू, सविना मरांडी, माला टुडू तथा बसंती सोरेन क्रमषः पहले से पंचम् स्थान पर रहीं। सभी विजेता खिलाडि़यों को नगद पुरस्कार के साथ प्रषस्ति पत्र प्रदान किये गये।
विजेता खिलाडि़यों को दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, पुलिस अधीक्षक क्रमषः पीताम्बर सिंह खैरवार एवं अषोक कुमार सिंह, जिला षिक्षा पदाधिकारी सतीष चन्द्र सिंकू, जिला षिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडु, डा0 एम0 सोरेन, डा0 लखन सोरेन, डा0 एन0 के0 मेहरा, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे, निमाय कान्त झा, विद्यापति झा, अरविन्द कुमार, दीपक कुमार झा, वरूण कुमार ने पुरस्कृत किया। मंच का संचालन षिक्षक मदन कुमार ने किया। 





No comments:

Post a Comment