Sunday 15 November 2015

दुमका, दिनांक 15 नवम्बर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 497 

सामूहिक प्रयास से ही झारखण्ड प्रदेष को सुखी और समृद्ध बनाया जा सकता है। मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी ने इंडोर स्टेडियम में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रषासन दुमका द्वारा आयोजित विकास मेला के उद्घाटन के अवसर पर अपने सम्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह समय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है। अपने अल्प समय में सरकार ने विकास के नये मानक स्थापित किये हैं। निष्चित रूप् से विकास कार्य को आगे बढ़ाने में आमजनों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने आषा व्यक्त की आने वाले दिनों में भी झारखण्ड प्रदेष की जनता के सहयोग से इसे और समुन्नत बनायेंगे। मंत्री ने विविध क्षेत्रों में हो रहे नित नये विकास कार्यों पर संतोष प्रकट किया और भविष्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाये जाने हेतु पूरी तरह सचेष्ट रहने का वादा किया। उन्होंने दुमका में ड्रेनेज सिस्टम बढ़ाये जाने पर बल दिया। ग्रामीण बेरोजगारों को 2 लाख रूपये ऋण दिये जायेंगे। इस हेतु लाभुकों के चयन में अधिकारियों को सावधनी बरतने का निदेष दिया। उन्होंने समाज को भयमुक्त बनाने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों द्वारा पेट्रोलिंग व्यवस्था किये जाने पर संतोष प्रकट किया। इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दुमका बेहद समृद्ध है। आने वाले समय में यहाँ के कलाकार राष्ट्रीय क्षितिज पर भी अपनी पहचान बनाने में निष्चित रूप से कामयाब होंगे। स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दिये जाने के उद्ेष्य से उन्होंने जिला प्रषासन के तत्ववाधान में चलाये जा रहे ष्सनि परबष् एवं ष्सबुह सबेरेष् कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला प्रषासन द्वारा चलाये जा रहे बिविध विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अपनी बातों को रखा।
सभा को सम्बोधित करते हुए नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने विकास योजना का आमजानों में प्रचार प्रसार किये जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर समाज कल्याण, डी आर डी ए गव्य विकास, षिक्षा परियोजना, पशुपालन, श्रम विकास, आत्मा, भूमि संरक्षण, मत्स्य विभाग, कल्याण आदि विभागों के साथ-साथ स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, बैंक आॅफ इंडिया, एच डी एफ सी, आई सी आई सी आई, यूनियन बैंक, बैंक आॅफ बरौदा, ओरियंटल बैंक आॅफ कामर्स आदि के द्वारा अनेक लाभुकों को लगभग 15 करोड़ रूपये ऋण एवं परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। विषेषकर स्वयं सहायता समूह को परिक्रमी निधि वितरण, लक्ष्मी लाडली योजना एवं कन्यादान योजना में लाभ का वितरण, श्रम विभाग अंतर्गत अंत्येष्टि, चिकित्सा सहायता, सरस्वती योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना में लाभ का वितरण। कल्याण विभाग द्वारा वनाधिकार पट्टा का वितरण, मत्स्य विभाग द्वारा मछुआ आवास के लाभुकों को चेक वितरण आदि-आदि। इस अवसर पर मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में झारखण्ड कला केन्द्र के प्राचार्य गौरकान्त झा के षिष्यों द्वारा झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस से सम्बन्धित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये। धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार ने किया। मंच का संचालन जीवानन्द यादव ने किया।











No comments:

Post a Comment