Monday 10 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति


देवघर, सोमवार, दिनांक 10 अगस्त 2015   संख्या 249 दिनांक - 10/08/2015

देवघर में भगदड़ किन्तु स्थिति सामान्य एवं कतारबद्ध जलार्पण जारी...

आज तड़के सुबह देवघर में श्रावणी मेला के सोमवारी पूजा के लिए बेलाबगान में लगी कतार में काँवरियों के बीच गैप हो जाने के क्रम में आगे आने के लिए काँवरियों में भगदड़ हुई। भगदड़ के परिणाम स्वरूप 10 काँवरियों का निधन हो गया। मृतक काँवरियों में एक महिला काँवरिया भी है। भगदड़ में 13 काँवरिया गंभीर रूप से घायल हुए इनमें से चिकित्सकों के परामर्ष पर 4 गंभीर रूप से घायल काँवरियों को रिम्स राँची रेफर किया गया। राज्य शासन ने तत्परता एवं संवेदनषीलता के साथ हेलीकाॅप्टर मुहैय्या कराया जिससे घायलों को तुरत रिम्स भेजा जा सके। शेष घायलों को देवघर सदर अस्पताल तथा ललिता अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। कई ऐसे भी घायल थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।  
मेला में देवघर के उपायुक्त श्री अमित कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री पी0 मुरूगन तत्काल सक्रिय हुए और बिना समय गवाये उन्होंने एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री एन0एन0पाण्डेय, अपर महानिदेषक पुलिस श्री एस0एन0 प्रधान, ग्राम्य अभियंत्रण के सचिव एम0आर0 मीणा जो देवघर में मौजूद थे ने तत्काल पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य एवं निर्वाध पूजा को सुनिष्चित कराने की पहल की। घटना के तुरत बाद प्रषासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि अफवाहों को दरकिनार करते हुए सभी काँवरियों के मन में यह विष्वास जगाना कि जलार्पण में किसी तरह की कोई बाधा नहीं हो रही है। बिना समय गंवाये प्रषासन ने जलार्पण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर लिया। इधर घायलों को सदर अस्पताल में हर संभव चिकित्सा दी गई। इस पूरे मामले पर सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार लगातार सूचना प्राप्त कर रहे थे।  
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए घायलांे के बेहतर से बेहतर इलाज का निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सुनिष्चित की जाय तथा इनके शवों को पूरे सम्मान के साथ इनके गृह जनपद भेजा जाय। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये राहत स्वरूप देने की घोषणा की। 
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सम्पूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि पूजा एवं जलार्पण सामान्य रूप से हो रही है तथा हादसे में हुए घायलों के इलाज में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा मरने वालों के परिवारों तक शवों को ससम्मान पहुँचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आवष्यक कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर माननीया राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सम्पूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह भी बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भी वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए अपनी संवेदना प्रकट की है।   
मुख्यमंत्री ने ऐसी घटना दुबारा ना हो इसके एहतिहात के लिए उपायुक्त अमित कुमार को सहयोग एवं मार्ग दर्षन देने के लिए ‘‘विषेष उपायुक्त’’ के रूप में राहुल पुरवार तथा मुरारी लाल मीणा को ‘‘विषेष पुलिस अधीक्षक’’ प्रतिनियुक्त किया। ये दोनो अधिकारी लगभग अपराह्न 3ः30 में हेलीकाॅप्टर से देवघर पहुँचे और अपने कार्य में जुट गये। ‘‘विषेष पुलिस अधीक्षक’’ मुरारी लाल मीणा को सहयोग करने के लिए निगरानी के एस0पी0 देवेन्द्र ठाकुर एवं जैप-4  के कमान्डेन्ट श्री नवीन सिन्हा को भी आदेष दिया गया। वे भी देर शाम अपना कार्य संभाल लेंगे। 
हादसे में मरने वाले 10 काँवरियों में 4 की पहचान हुई तथा उनका पोस्टमार्टम भी करा लिया गया है। इन 4 काँवरियों के नाम हैं - 1. स्व0 राम प्रवेष केषरी, ग्राम करनौल, थाना साहबगंज, जिला चंदौली, उत्तरप्रदेष; 2. स्व0 प्रद्युम्न गुप्ता, ग्राम तामगंज, फारबिसगंज, जिला अरअरिया, बिहार; 3. स्व0 कालिका प्रसाद यादव, ग्राम चोसाहर, जिला वेयसी, उत्तर प्रदेष एवं 4. स्व0 सुनील शर्मा, ग्राम जुड़ागढ़, जिला कालहंडी, ओडिसा। मरने वाले शेष 6 काँवरियों की पहचान सुनिष्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। 
हादसे में घायल काँवरियों की सूची इस प्रकार है - 1. रानी देवी, हाथीदह; 2. राम कलेवर, मोतिहारी; 3. गुडि़या देवी, बलिया, उत्तर प्रदेष; 4. कपिल चैधरी, नालंदा, बिहार; 5. बिम्मी रानी, मोकामा, बिहार; 6. पार्वती देवी, महाराजगंज, उत्तर प्रदेष; 7. सोनी देवी, छत्तीसगढ़; 8. रामकृष्ण कुमार, बेलहर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेष; 9 धनन्जय कुमार, अरवल, बिहार; 10. चन्दानंद यादव, अररिया, बिहार; 11. पिन्टु यादव, अररिया, बिहार; 12. सिमरन साह, बलिया उत्तरप्रदेष; 13. बलराम प्रधान, ओडिसा; 14 प्रषांत सेन, ओडिसा; 15 सरस्वती देवी, बलिया, उत्तर प्रदेष; 16 परमेष्वरी देवी गाजीपूर उत्तर प्रदेष; एवं 17. प्रषांत सोनी, बलिया उत्तर प्रदेष।
हादसे की जानकारी के लिए हेल्प लाईन नम्बर देवघर 06432-232295, 232299, 240577, 291274


No comments:

Post a Comment