Saturday 22 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

देवघर, शनिवार, दिनांक 22 अगस्त 2015   संख्या 294 दिनांक - 22/08/2015

प्रषासनिक व्यवस्था की कहानी काँवरियों की जुबानी

देवघर श्रावणी मेला में आज तड़के 3 बजे उप निदेषक जनसम्पर्क श्री अजय नाथ झा ने एक प्रयोग के तौर पर दुम्मा में छः काँवरियों को यह जिम्मा दिया कि वे बोल बम के नारों के साथ-साथ जब आगे बढ़े तो प्रषासनिक षिविरों में लगे सूचना केन्द्रों एवं अन्य प्रषासनिक व्यवस्था का हाल बताते चलें। चार काँवरियों, लखीसराय के महेष पासवान, बनगाँव सहरसा के सुदर्षन मिश्रा, बलिया उत्तर प्रदेष के सुधीर तिवारी, जोगबनी के पे्रमानन्द साह ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कलकतिया, सरासनि, बाँक, खिजुरिया, तिवारी चैक, नेहरू पार्क का हाल बताया। 
काँवरियों के अनुसार प्रषासनिक चैकसी बढ़ी हुई थी। व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर तत्पर एवं सजग थे। कर्मियों के व्यवहार के बारे में पूछे जाने पर काँवरियों ने बताया कि वे तत्परता से उनकी बात सुन रहे थे और लगातार उद्घोषणा भी जारी थी। काँवरियों ने स्वास्थ्य केन्द्र का भी हाल बताया कहीं भी लापरवाही की बात सामने नहीं आयी। उप निदेषक द्वारा पूछे जाने पर कि आप व्यवस्था को 10 में कितने अंक देंगे तो काँवरियों ने औसतन 7-8 अंक दिये। उप निदेषक के द्वारा इन सभी चार काँवरियों को मुख्य प्रदर्षनी षिविर वासुकिनाथ में आमंत्रित किया गया है।


No comments:

Post a Comment