Monday 17 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, सोमवार, दिनांक 17 अगस्त 2015   संख्या 274 दिनांक - 17/08/2015

बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत होंगे... 

                                                     - डाॅ0 लोईस मरांडी
समाज कल्याण (अल्पसंयक कल्याण सहित) तथा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित समाज कल्याण विभाग की प्रमण्डलीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमण्डल के सीाी जिला समाज कल्याण, पदाधिकारी सीाी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिया। जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मंत्री समाज कल्याण ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का जिलावार समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान सभी जिले के प्रगति पर संतोष प्रकट किया गया। किन्तु इससे जयादा बेहतर कार्य करने का निदेष दिया गया। मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी ने कहा कि पदाधिकारी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। वही दूसरी ओर षिकायत प्राप्त होने पर जाँच कर दोषी पाये जाने पर दण्डित भी किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment