Friday 14 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, शुक्रवार, दिनांक 14 अगस्त 2015   संख्या 264 दिनांक - 14/08/2015

स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ है. राष्ट्र का सर्वांगीण विकास ही सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी.
-  द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल, झारखंड
आप सभी स्वतंत्रता सेनानियों से मिलने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उक्त बातें झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के राज भवन में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह में कही। राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश को आप पर गर्व है तथा राष्ट्र के लिए आपके त्याग का हम सम्मान करते हैं। आपने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद करने के लिए जो लड़ाई लड़ी, इसके लिए हम सभी आपका नमन करते हैं। आप सभी के त्याग और बलिदान का ही परिणाम है कि आज हम एक आजाद देश के नागरिक कहलाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी ने इस देश के विकास का जो सपना देखा था, उस राह में हम सभी को मिलकर सतत काम करना है। मैं जानती हूँ कि राष्ट्र का सर्वांगीण विकास ही सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। राज्यपाल ने यह भी कहा कि राज्य, देश समृद्धशाली हो, सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट हो, सभी को उसका हक मिले यही मेरा प्रयास रहेगा । 
इस अवसर पर देवघर जिला के 7 स्वतंत्रता सेनानी क्रमषः श्री देवी प्रसाद चैधरी, श्री प्रिय नाथ पाण्डेय, श्री राधिका प्रसाद खवाड़े, श्री सीता राम साह, श्रीमती गिरिजा केषरी देवी, श्रीमती प्रतिमा देवी, श्रीमती नैनतारा देवी। गोड्डा जिला के 11 स्वतंत्रता सेनानी क्रमषः श्री रमणी मोहन झा, श्री महेष्वर झा, श्री मनोहर झा, उमावती देवी, अष्टमा देवी, श्री युगल किषोर चैबे, श्री नन्द किषोर मांझी, राजेष्वरी देवी, सरोजनी देवी, श्री गजाधर यादव, श्री सविता देवी तथा जामाताड़ जिला के 2 स्वतंत्रता सेनानी क्रमषः श्रीमती ठण्डावली सेने, श्रीमती नेतावली सेन। अर्थात कुल 20 स्वतंत्रता सेनानी/आश्रिता को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया।






No comments:

Post a Comment