Thursday 6 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 231 दिनांक - 05/08/2015
दुमका दिनांक 05 अगस्त 2015
आज वासुकिनाथधाम में तब चारों ओर सनसनी फैल गई जब एक पल के लिए ऐसा लगा कि साक्षात षिव बाबा के गर्भ गृह में प्रवेष कर रहे थे। राजस्थान के दौसा जिला, भंडारी गांव के अर्जुन कुमार शर्मा ने आज साक्षात षिवरूप में बाबा वासुकिनाथ पर जलार्पण किया। (छायाचित्र देखें)
आज वासुकिनाथ धाम में 6 बजे तक 80 हजार दर्षनार्थियों ने बाबा पर जलार्पण किया। देर रात तक यह संख्या 90 हजार होने की संभावना है। अभी भी वासुकिनाथ धाम में कांवरियों की भारी संख्या जमा है। दिन के 2 बजे अप0 तक शीघ्र दर्षनम् के 501 और जलार्पण काउन्टर के माध्यम से 17327 कांवरियों ने जलार्पण किया। सावन में भगवान षिव पर उत्तरवाहिनी गंगा के जल को अर्पित करने के लिए कांवरिया बेताब दिखाई दे रहे हैं। 
श्रावणी मेला में आज उत्तर प्रदेष के कुषीनगर जिला के रतोलिया गांव का 10 वर्ष का बच्चा सौरभ राव अपनी माँ निर्मला देवी से भटक गया था, जिसे सूचना सहायता केन्द्र के कर्मियों ने कड़ी मषक्कत कर बच्चे को माँ से मिलाया। माँ का रूदन और बच्चा मिलने के बाद की खुषी देखते ही बन रही थी। जिला प्रषासन की कवायद बिछड़ो को हम मिलाते हैं को बहुत आषीर्वाद देकर विदा हुई। बिछड़ों को मिलाने का काम बदस्तूर जारी है। 
आज स्वास्थ्य षिविर में अत्यंत ही जख्मी पैर को लेकर धनबाद की कांवरिया उषा कुमारी, पुष्पा कुमारी, रवि रंजन आदि आये थे। स्वास्थ्य षिविर ने तत्परता से उनका इलाज कराया और चलने के काबिल बनाया। धन्यवाद देते हुए आगे बढ़े। 
आज एक गुप्त दान कर्ता ने 1 किलो 35 ग्राम चाँदी बाबा पर अर्पित किया है। वहीं आज दो बजे दिन तक 61825 रू0 का चढ़ावा प्राप्त हुआ था साथ ही मंदिर न्यास समिति द्वारा तैयार किया गया सोने का 2 ग्राम का 4 सिक्का, 10 ग्राम चांदी का 10 सिक्का और 5 ग्राम चांदी का 9 सिक्का बिक्री हुआ।
उत्तर प्रदेष के देवरिया जिले के चंद्रप्रकाष यादव, सुनील यादव, उमेष यादव आदि ने पानी के और अधिक टैंकर लगाये जाने का अनुरोध किया है। उपायुक्त ने नगर पंचायत को पानी के टैंकरों की लोकेषन की समीक्षा करते हुए और अधिक टैंकर महत्वपूर्ण लोकेषन पर लगाये जाने का निदेष दिया है। 
मेला की व्यवस्था श्री सुधीर कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दुमका, श्री संजय कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, जरमुण्डी तथा अंचल अधिकारी श्री परमेष कुषवाहा ने संभाल रखा था। सभी पुलिस पोस्ट पर पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए श्री अषोक कुमार पुलिस उपाधीक्षक दिखे ऐसा लग रहा था मानो सभी पोस्ट पर वे एक साथ ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों तथा अन्य लोगों ने सराहना की।





No comments:

Post a Comment