Wednesday 5 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 214 दिनांक - 31/07/2015

दुमका दिनांक 31 जुलाई 2015

आयुक्त संताल परगना प्रमंडल श्री एल0 ख्यांगते की अध्यक्षता में प्रमंडलीय ससभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2015 के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा, औदात्य और राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाय। माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा स्थानीय पुलिस लाईन मंे झण्डोत्तोलन किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि झण्डोत्तोलन 15 अगस्त 2015 को प्रातः 9ः00 बजे पुलिस लाईन दुमका में किया जाएगा। जे0ए0पी0/डी0ए0पी0 होमगार्ड, एन0सी0सी0 स्काउट एण्ड गाईड एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्रा परेड में सम्मिलित होंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका अवर प्रवर्तन निरीक्षक, दुमका के सहयोग से दिनांक 15/08/2015 को मुख्य समारोह में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुलिस लाईन लाने एवं वापस पहुँचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करेंगे। आयुक्त ने यह निर्देष दिया कि छात्र-छात्राओं के लिए ससमय वाहन की उपलब्धता सुनिष्चित करायी जाय। 
राष्ट्रय गान के लिए दलों के चयन कि व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी स्वयं प्राचार्या $2 कन्या उच्च विद्यालय, दुमका के साथ करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका एवं जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका विभिन्न शिक्षण संस्थान से सम्पर्क स्थापित कर छात्रों एवं शिक्षकोें द्वारा प्रभात फेरी की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की आपूर्ति करने का दायित्व कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, दुमका-1 एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, दुमका का होगा। दुमका में तथा कार्यक्रम स्थल पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिष्चित करने का निदेष कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को दिया गया।  
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर (14 अगस्त 2015) संध्या 6ः30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अपर समाहत्र्ता दुमका के पूर्ण देखरेख में इन्डोर स्टेडियम दुमका में किया जाएगा। 
पुलिस लाईन दुमका में झंडोत्तोलन मंच एवं मार्ग के सजावट की जिम्मेवारी जिला नजारत उपसमाहत्र्ता, दुमका की होगी। मंच पर वाटर प्रुफ शेड की व्यवस्था रहेगी। पूर्व वर्षों की भाँति पुलिस लाईन, दुमका एवं इन्डोर स्टेडियम दुमका में ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था जिला नजारत उप समाहत्र्ता, दुमका एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, दुमका द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का विडियोग्राफी की जाएगी। इसकी व्यवस्था जिला नजारत उप समाहत्र्ता, दुमका करेंगे। उद्घोषक की व्यवस्था का दायित्व जिला जनसम्र्पक पदाधिकारी, दुमका की होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इन्डोर स्टेडियम दुमका में अग्निशमन वाहन एवं अग्निशमन बल की प्रतिनियुक्ति रहेंगे। 
बैठक में आयुक्त के अलावा दुमका के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल शुक्ला, प्रमंडलीय इकाई के सभी उप निदेषक, दुमका जिला प्रषासन के आला अधिकारी आदि उपस्थित थे। 
बैठक के उपरांत आयुक्त, डी0आई0जी0, उपायुक्त, क्षेत्रीय वन संरक्षक, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, क्षेत्रीय उप निदेषक जनसम्पर्क, नजारत उप समाहत्र्ता आदि के साथ राजभवन दुमका में माननीया राज्यपाल की आवासन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment