Thursday 6 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 235 दिनांक - 06/08/2015
वासुकिनाथधाम, दुमका। दिनांक 06 अगस्त 2015
बाबा को विष्णु के हाथों गंगाजल का अभिषेक प्रिय है। आज यह नजारा वासुकिनाथधाम में दिखा जब दो भक्त कृष्ण और सुदामा के रूप में जलार्पण के लिए मंदिर में प्रवेष किए। इस भावना को देखकर पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। विष्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के छठे दिन बिहार के नालंदा जिले के महिलाओं ने प्रषासन द्वारा रूट लाईनिंग की प्रषंसा करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। उत्तर प्रदेष फैजाबाद से पहुँची अनिता, संगीता, माधुरीबम ने भी वासुकिनाथधाम में प्रषासन द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की और कहा किइस गांव में आकर मन पवित्र हो जाता है। 
वासुकिनाथधाम में आज 4 बजे तक 62248 काँवरियों ने जलाभिषेक किया जिसमें 12400 जलार्पण काउन्टर के माध्यम से तथा 848 लोगों ने शीघ्र दर्षनम कूपन का उपयोग कर बाबा का जलाभिषेक किया। आज देररात लगभग 75000 काँवरियों द्वारा जलार्पण किए जाने का अनुमान है। आज कुल 522 काँवरियों का उपचार विभिनन स्वास्थ्य षिविरों में किया गया। जिनमें से प्रषासनिक षिविर में 235 तथा प्रदर्षनी षिविर से 115 तथा हंसडीहा से 39 काँवरिये का भी उपचार किये गये। आज 80 ग्राम चाँदी का चढ़ावा प्राप्त किया गया तथा चाँदी के 10 ग्राम के 6 सिक्के एवं 5 ग्राम के 4 सिक्के बिक्री किए गए। सभी स्त्रोतों से कुल चढ़ावा राषि 30905 रूपये रही।






No comments:

Post a Comment