Wednesday 5 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 227 दिनांक - 04/08/2015
आज एक लाख से अधिक कांवरियों द्वारा वासुकिनाथधाम में जलार्पण...
वासुकिनाथधाम, दुमका दिनांक 04 अगस्त 2015
आज एक लाख से अधिक कांवरियों द्वारा वासुकिनाथधाम में जलार्पण किया जाएगा। आज संध्या 6 बजे तक 81000 कांवरियों द्वारा जलार्पण किया जा चुका है। जैसे-जैसे श्रावणी मेला का परवान चढ़ता जा रहा है। वासुकिनाथ धाम की ओर कांवरियों की भारी संख्या देखी जा रही है। आज रात 9ः30 बजे तक लगभग एक लाख से अधिक कांवरिया जलाभिषेक कर पायेंगे। साथ ही लगभग 20 हजार से अधिक कांवरिया आज जलार्पण नहीं कर पायेंगे। उन्हें सुबह की प्रतीक्षा करनी होगी। दोपहर 2 बजे तक शीघ्रदर्षनम कूपन द्वारा 1030 तथा जलार्पण काउन्टर के माध्यम से 17200 कांवरियों ने जलार्पण किया। दोपहर 2 बजे तक प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल राषि 76643 रू0 चांदी 35 ग्राम, 3 अदद 10 ग्राम एवं 5 अदद 5 ग्राम चांदी के सिक्के भी चढ़ावा में प्राप्त हुए।
मुख्य प्रषासनिक षिविर में सुबह 3 बजे से संध्या 6 बजे तक लगभग 23 हजार कावरियों ने सूचना सहायता षिविर के माध्यम से अपने परिजनों के लिए घोषणा करवाई तथा एक भी कांवरिया ऐसा न बचा जो अपने परिजनों से ना मिला हो। बस स्टैण्ड सूचना सहायता षिविर से 140, रेलवे स्टेषन से 40, हंसडीहा षिविर से 20 कांवरियों को मिलाने का कार्य किया गया। 
सभी पुलिस पोस्ट पर पुलिस कर्मी तत्पर पाये गये। कई कांवरियों को चक्कर आने या बेहोषी जैसी स्थिति होने पर पुलिस कर्मियों ने मुख्य प्रषासनिक षिविर के स्वास्थ्य षिविर तक पहुँचाया। उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को ऐसे ही तत्पर होकर कार्य करने का हौसला दिया। 
कल देर रात क्षेत्रीय उप निदेषक, जनसम्पर्क को छपरा के निर्भय कुमार कष्यप की पुत्री ने फोन पर बताया कि उनके पिता जो देवघर से जलार्पण के बाद वासुकिनाथधाम के लिए निकले थे। उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो रहा है।   लगभग 15 मिनटों में सभी सूचना सहायता षिविरों को सक्रिय कर उन्हें ढूँढ निकाला गया और उनकी पुत्री और परिवार से फोन पर सम्पर्क कराया गया। क्षेत्रीय उप निदेषक ने बताया कि किसी भी हालत में अपने परिजनों से बिछड़े हुए व्यक्ति को अवष्य मिलाया जाएगा। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।




No comments:

Post a Comment