Sunday 9 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, रविवार, दिनांक 09 अगस्त 2015   संख्या 244 दिनांक - 09/08/2015
भारतीय संस्कृति के वैभव का अहम् अंग है - जनजातीय संस्कृति.
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त दुमका
आज अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर दुमका के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दुमका जिला के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के वैभव का अहम् अंग जनजातीय संस्कृति है। प्रकृति से निकटता बनाये रखना मानव जीवन के लिए अपरिहार्य है। इसी महत्व को बताने के लिए हम अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाते हैं। जिला प्रषासन जनजातीय कल्याण की योजनाओं के साथ-साथ जनजातीय विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं तत्पर प्रयास कर रही है।


No comments:

Post a Comment