Friday 14 August 2015


दुमका, शुक्रवार, दिनांक 14 अगस्त 2015   संख्या 265 दिनांक - 14/08/2015

झारखण्ड की राज्यपाल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का किया आह्वान...

जोहार एच0आर0डी0 सेन्टर, दुमका में आदिवासी एकता मंच की ओर से राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का समारोह पूर्वक अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर जोहार संस्था के प्रमुख फादर सुलेमन ने परम्परागत रीति-रिवाज के अनुरूप लोटा, पानी व साल के पत्तों से उनका स्वागत किया। अभिनन्दन समारोह में मंच की ओर से राज्यपाल को आदिवासी वस्त्र पंची एवं आदिवासी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  राज्यपाल श्रीमती मुर्मू ने अमर शहीद सिदो कान्हु के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह में श्रीमती मुर्मू ने अपने सम्बोधन में अपनी भाषा, धर्म, संस्कृति और जीवन शैली को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने मंच के सदस्यों से अगले स्वतंत्रता दिवस तक गांव में जाकर दस-दस परिवार के निरक्षरों को षिक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को षिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की आवष्यकता है। जब तक आदिवासी समाज इस क्षेत्र में आगे नहीं आएगा तब तक विकास की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी पारंपरिक शासन व्यवस्था एवं संस्कृति को आधुनिकता के साथ ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना है और एक सभ्य समाज बनाकर संताल परगना के विकास में योगदान देना है। समारोह मंे विषिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी ने भी आदिवासी समाज की समृद्ध परम्परा व संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की। सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय की पूर्व प्रतिकुलपति डाॅ0 प्रमोदिनी हाँसदा ने स्वागत भाषण दिया। डाॅ0 हाँसदा ने स्वागत भाषण में संतालों की जीवन एवं उनके दिनचर्या पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए संतालों के इतिहास पर चर्चा की। अभिनन्दन समारोह में आदिवासी एकता मंच की ओर से साहित्यकार महेन्द्र बेसरा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए संताल परगना की जीवन शैली और इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं पर विचार व्यक्त किया। एकता मंच की सदस्य श्रीमती अंजुला मुर्मू एवं सेवास्टियन सोरेन द्वारा संचालित समारोह में ई0 विजय टुडू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में गोटा भारोत सिदो कान्हु हुल वैसी के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व डी0आई0जी0 सिदो हेम्ब्रम एकता मंच के अध्यक्ष विमल बास्की, निर्मला पुतुल मुर्मू, मार्था हास्दा, मेरी सुषाना टुडू, प्रोमिला मरांडी, रवि हाँसदा समेत काफी तायदाद में मंच के सदस्य एवं डिसेन्ट चिल्ड्रेन स्कूल की छात्राएँ भी उपस्थित थी।






No comments:

Post a Comment