Tuesday 18 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

वासुकिनाथधाम, मंगलवार, दिनांक 18 अगस्त 2015   संख्या 279 दिनांक - 18/08/2015

बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत होंगे... 

                                                     - डाॅ0 लोईस मरांडी
कल्याण मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित कल्याण विभाग की प्रमण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमण्डल के सभी जिला कल्याण पदाधिकारी तथा दुमका के उपविकास आयुक्त उपस्थित थे। जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मंत्री ने कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिलावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी जिले के प्रगति पर संतोष प्रकट किया। मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी ने कहा कि पदाधिकारी तत्परता के साथ कार्य करे। अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। वही दूसरी ओर षिकायत प्राप्त होने पर जाँच कर दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मी दण्डित भी किये जाऐंगे।


No comments:

Post a Comment