Thursday 6 August 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 232 दिनांक - 05/08/2015
दुमका दिनांक 05 अगस्त 2015
दुमका के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद रहा। दुमका मुफ्सिल थाना के हरिपुर गांव के पास 6 बच्चे मयूराक्षी नदी में डूब गये। शहर के एस. एस. विद्याविहार में 10 वीं में पढ़ने वाले डूबे हुए सभी 6 बच्चों हर्षित जयसवाल, अमन राज, राजदीप झा, ऋतिक सिंह, पवन मंडल एवं नितेश सिंहा में तीन बच्चों हर्षित जयसवाल, राजदीप झा एवं ऋतिक सिंह का तीन शव निकाला जा चुका है। जानकारी मिलते ही उपायुक्त दुमका ने देवघर से एन.डी.आर.एफ की टीम को बुलाया है। यह टीम बच्चों के शव ढूंढने का प्रयास करेगी। अगर आज रात यह पूरा ना हो सका तो क भी प्रयास जारी रहेगा। 
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिंहा ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि वह एक बार फिर यह अपील करते हैं कि नदियों के किनारे नागरिक न जाएं। तेज बहाव के साथ नदी की गहराई का अंदाजा लगाना कठिन है। कोई भी शब्द मृतक बच्चों के परिवारों के दुख को कम नहीं कर सकता है। 
आयुक्त संताल परगना श्री एल0 ख्यांग्ते ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे मर्माहत हैं। स्तब्ध हैं वह इन नौनिहालों के खोने पर। उपायुक्त दुमका से उन्होंने शवों के निकाले जाने के बाबत किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। 

No comments:

Post a Comment