Tuesday 18 October 2022

दिनांक- 02 सितंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1183

दिनांक- 02 सितंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1183

 सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का कैम्प लगाकर किया गया निष्पादन


उपायुक्त के निदेश पर 1 सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर पंचायत,दुमका प्रखंड के दरबारपुर पंचायत,सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह पंचायत,शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर पंचायत,रामगढ़ प्रखंड के बड़ीरणबहियार पंचायत,जामा प्रखंड के आसनसोल कुरुवा पंचायत,काठीकुंड प्रखंड के झिकरा पंचायत,गोपीकांदर प्रखंड के ओड़मों पंचायत,रानेश्वर प्रखंड के हरिपुर पंचायत तथा मसलिया प्रखंड के बसकीडीह पंचायत में जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित सभी जनता दरबार कार्यक्रम में वरीय अधिकारी के रूप में जिले के अधिकारी उपस्थित थे।



उपायुक्त महोदय द्वारा दुमका प्रखंड के दरबारपुर पंचायत में जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की शिकायतों का निष्पादन किया गया साथ ही लोगो को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उप समाहर्ता विनय मनीष आर लकड़ा,।शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियुस बारला ,रामगढ़ प्रखंड के बड़ीरणबहियार पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी जामा प्रखंड के आसनसोल कुरुवा पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास ,काठीकुंड प्रखंड के झिकरा पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह गोपीकांदर प्रखंड के ओड़मों पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजत अनुप कच्छप ,रानेश्वर प्रखंड के हरिपुर पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में  परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह तथा मसलिया प्रखंड के बसकीडीह पंचायत में वरीय पदाधिकारी के रूप में कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणण सचिव संजय कच्छप जनता दरबार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित समस्याओं का निस्पादन किया ।


इसी क्रम में शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर पंचायत में आयोजित जनता दरबार में मौके पर ही वृद्धा पेंशन के 2,विधवा पेंशन के 1,मनरेगा जोबकार्ड के 2 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृत करते हुए कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियुस बारला द्वारा लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।इस दौरान राशन कार्ड से संबंधित 11 समस्याओं का भी निष्पादन मौके पर किया गया।


इससे पूर्व उन्होंने पंचायत हीरापुर अंतर्गत कार्यान्वित सभी प्रकार की योजनाओ यथा विकास,मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास,समाज कल्याण,शिक्षा,आपूर्ति, कृषि आदि की जाँच टीम बनाकर ग्रामवार एवं टोलावार की।


इसी प्रकार से सभी प्रखंडो में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।साथ आमजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किये गए।


जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस जनता दरबार का कार्यक्रम का उद्देश्य आपकी समस्याओं को जानना तथा जल्द से जल्द दूर करना है।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम योग्य व्यक्ति को मिले यह सरकार और जिला प्रशासन का संकल्प है।


जनता दरबार कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,बाल विकास योजना पदाधिकारी, प्रभारी पंचायत सचिव सहित प्रखण्ड के कर्मी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment